सब बेफिक्री से अपने अपने कामों में मशगूल. तभी एक भूकंप आता है. और सब हिल जातेहैं. ऐसा ही तो हुआ जब अचानक से प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधितकरके कह दिया, जी 500 और 1000 के नोट अब नहीं चलेंगे. और सब झन्ना गए. ये झन्नाहटबहुत सही थी. कम से कम जाली और जमाखोरों से निजात मिल जाएगी. मगर ये क्या. लोग तोगूगल बाबा का सहारा लेने लगे. कि कैसे काले धन को सफ़ेद कर डालें. टैक्स बचाने केतरीके ढूंढ रहे हैं. 'ब्लैक मनी को व्हाइट कैसे करें.' ऐसा सर्च करने में सबसे आगेगुजरात है मितरों. वही जिसका मॉडल देश के सामने पेश किया जाता है. और इस बार भी वोबाजी मार ले गया. इसके बाद नंबर हरियाणा और महाराष्ट्र का है. इंडिया में गूगल परअभी सबसे ज्यादा सर्च में 'हाउ टू कनवर्ट ब्लैक मनी इनटू व्हाइट मनी' (काले धन कोसफेद धन में कैसे बदलें) शामिल है. और इस कैटेगरी में गुजरात ने टॉप किया है.हरियाणा पिछले कई सालों से रियल एस्टेट डील को लेकर चर्चा में रहा है. तो वहींमहाराष्ट्र की वजह मुंबई हो सकती है. जानकारी के मुताबिक बाजार में मौजूद कुलकरेंसी में 500 और 1,000 रुपये के नोटों का हिस्सा करीब 86 पर्सेंट है. पीएम मोदीका एक ऐलान. और नोट बैन हो गए. इस फैसले से लोगों को उम्मीद है कि बहुत बदलाव होगाईमानदारी का पैसा चलेगा. कुछ ऐसा ही फाइनेंस मिनिस्टर ने भी एक इंटरव्यू में कहा''यह फैसला पूरी सोसाइटी में बदलाव लाएगा. जिस तरह लोग पैसे को रखते हैं और खर्चकरते हैं वह सब बदल जाएगा. ईमानदार को फ़िक्र करने की जरूरत नहीं.'' दूसरी तरफ नोटबैन होने के बाद गूगल की मौज आ गई. लग गए लोग चोर रास्ते तलाशने में. अगर इस दौरनगूगल ट्रेंड के बारे में पता करें तो 'हाउ टू कनवर्ट ब्लैक मनी' (काले धन को सफेदकैसे करें) को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया. इस इंडेक्स में गुजरात टॉप पर है.इसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी का नंबर है. 'व्हाट टू डू विद ब्लैकमनी' भी खूब सर्च किया गया और इस लिस्ट में हरियाणा नंबर एक पोजीशन पर रहा. इसकेबाद दिल्ली. महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के लोगों ने भी खूब हथकंडे तलाशे.मंगलवार को गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक में टॉप 5 सवाल इसी सेजुड़े थे. 2016 में आई एक इंटरनेट ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बाद दुनियामें सबसे ज्यादा यूज़र भारत में हैं.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंनोट बैन होने के बाद आपको अपने पैसे 20% ज्यादा मिलेंगेजब बैन लगने के बाद 500 की नोट लेकर दुकान पहुंचे लोगमोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगेइधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गया