ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ सेकेंड का घर लंदन में है. वही बकिंघम पैलेस. जहां एकबार यहां से कोई पहुंच जाए तो कुंटल भर भौकाल झाड़ता है. हर घुमक्कड़ का सपना हैबकिंघम पैलेस देखना. अब ये दिखेगा घर बैठे. अगर बिना घूमे अपने घर से महारानी का घरदेखना चाहते हो. फिकर नॉट. एक भंकस आइडिया निकाला है गूगल ने. बकिंघम पैलेस का 3Dवीडियो पोस्ट किया है यूट्यूब पर. इस वीडियो को देखो 9 मिनट 40 सेकेंड का है. फुलHD पर देखना. माउस से पकड़ कर इधर उधर घुमा कर. कोना कोना देख सकते हैं इस जुगाड़से. खूबियां बताने के लिए दो एंकर भी हैं. 360 डिग्री पर खींची गई फोटोज इस वीडियोमें हैं. 16 कैमरे इस्तेमाल किए गए हैं. वीडियो में एक सीक्रेट डोर भी दिखता है.वहां स्कूली बच्चों की चिल्लर बारात खटिया खड़ी किए रहती थी. बकिंघम देखना हैबकिंघम देखना है. तो स्कूलों ने बनाया एक ग्रुप और अथॉरिटीज से बात की गई. उन्होंनेवर्चुअल टूर का वीडियो बनाने की इजाजत दे दी.https://www.youtube.com/embed/gen0NgJjry4