धनतेरस अभी निकली है. दीवाली अभी खतम हुई है. अगर लक्ष्मी चाहिए तो पूजा-पाठ छोड़केरल में तिरुवनंतपुरम पहुंचिए. सेंट थॉमस कॉलेज के पुराने स्टूडेंट्स के असोसियेशनने एक अजीब-ओ-गरीब स्कीम निकाली है. कुत्ता मारो, सोना जीतो स्कीम. नगर पालिका केवर्कर्स को कुत्ते मारने पर प्राइज़ दिया जाएगा. जो सबसे ज़्यादा कुत्ते मारेगा, सोनेका सिक्का उसका होगा. पिछले कुछ दिनों में शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गयाहै. हाल ही में केरल की सड़कों पर जुलूस निकाला गया था, जिसमें मरे हुए कुत्तों कोलटकाकर शो ऑफ किया गया था. अब ये क्यूं किया गया था, आज तक समझ में नहीं आया था.कुत्तों को वॉर्निंग देने का ये तरीका तो नहीं हो सकता. बाकी, इंसानों को ऐसादिखाकर क्या ही मिलता? https://www.youtube.com/watch?v=ArdHw_CAWC4 अब हुआ ये हैकि तिरुवनंतपुरम में ये नयी घोषणा हुई है. कुछ दिन पहले ही एक 90 साल के आदमी कोकुत्तों के एक झुंड ने काट कर मार दिया था. पिछले कुछ दिनों में कुल 4 लोगों की मौतकुत्तों की वजह से हो चुकी है. जबकि 100 से ऊपर लोग घायल हुए हैं. इससे निपटने केलिए स्टूडेंट यूनियन ने कुत्तों के साथ जैसे को तैसा करने की ठानी. कोई आश्चर्य नहोगा कि कल को ये लोग वहां कुत्ते के भौंकने पर खुद भी उन पर भौंकने लगें. या उनकेकाटने पर उन्हें ही काट खायें. सेंट थॉमस कॉलेज की इस स्टूडेंट असोसिएशन ने बतायाकि सबसे ज़्यादा कुत्ते मारने वाले पंचायत के हेड और म्यूनिसिपलटी के हेड को सोने केसिक्के का इनाम दिया जायेगा. इससे पहले केरल के ही एक इंडस्ट्रियलिस्ट ने कुत्तेमारने पर नकद इंसेंटिव देने की भी बात की थी. स्टूडेंट असोसिएशन का कहना है किप्रदेश की सरकार किसी भी तरह से काम नहीं कर रही है. ऐसे में वो चाहती है कि लोकललोगों की मदद से ही कुत्तों से छुटकारा मिले.