सीता को लेकर भद्दी बातें लिखने वाले शख्स के साथ गोएयर ने क्या किया?
लोग तो गोएयर को ही बैन करने की मांग कर रहे थे.
Advertisement

आसिफ खान का ट्वीट वायरल होने के बाद ट्विटर पर गोएयर को बैन करने की मांग होने लगी थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बेहद भद्दी बातें लिखीं. बवाल इतना बढ़ा कि जिस कंपनी में ये काम करते हैं उसे बैन करने की मांग होने लगी. शख्स का नाम है आसिफ खान और कंपनी है गोएयर. पहले गो एयर ने कहा कि वो पता लगा रही है कि आसिफ खान उनका एम्प्लॉयी है या नहीं. जब इसकी पुष्टि हो गई तो कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया.
गोएयर ने ट्वीट किया,
विडियो- वोडाफोन ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग चार्ज लगाकर 99 रुपये काट लिए!
किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा व्यक्त किए गए व्यक्तिगत विचारों का एयरलाइन से कोई लेना-देना नहीं है. आसिफ खान को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है. गोएयर के प्रवक्ता ने कहा हमारी नीति सभी कर्मचारियों के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की है. इसके तहत कर्मचारियों को नियमों का पालन करना पड़ता है. इसमें सोशल मीडिया का व्यवहार भी शामिल है.गोएयर का ट्वीट नीच देख सकते हैं.
— GoAir (@goairlinesindia) June 4, 2020हुआ क्या था? आसिफ खान ने ट्विटर सीता और हिंदू धर्म को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी थीं. जो लिखा था उसे हम यहां बता नहीं सकते हैं. उसने अपने ट्विटर बायो में लिखा था कि वह गोएयर में काम करता है. केबिन क्रू मेंबर है. इसके बाद लोगों ने गोएयर से शिकायत करनी शुरू की. कई लोगों ने कहा कि इस तरह के ट्वीट नफरत पैदा करते हैं. समाज में खाई बढ़ाने का काम करते हैं. आसिफ खान का स्क्रीनशॉट चलने लगा. ट्विटर पर बायकाट गोएयर का ट्रेंड चलने लगा. लोग गोएयर से कारवाई की मांग करने लगे. फिर गोएयर ने आसिफ के इस बयान से किनारा करते हुए जांच की बात कही और 7 घंटे के भीतर ही आसिफ खान को नौकरी से निकाल दिया.
विडियो- वोडाफोन ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग चार्ज लगाकर 99 रुपये काट लिए!

