The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Global NCAP rates various indian car models poorly on safety standards

स्कॉर्पियो, क्विड, सिलेरियो, ईको, और इयोन, ये सारी कारें बेकार हैं!

दुनिया भर की कारों का सेफ्टी स्टैंडर्ड जांचने वाली ग्लोबल एनसीएपी ने तमाम कारों को लुडुस बताया है.

Advertisement
pic
18 मई 2016 (अपडेटेड: 17 मई 2016, 05:17 AM IST)
Img The Lallantop
Source- Globalncap
Quick AI Highlights
Click here to view more
लुल्ल हो गई है. दुनिया भर की कारों का सेफ्टी स्टैंडर्ड जांचने वाली ग्लोबल एनसीएपी ने इंडियन कारों को ठिंगा दिखा दिया है. एनसीएपी माने New Car Assessment Programme. इंडियन क्रैश टेस्ट के रिजल्ट्स में देश में खूब बिकने वाली कारों को सेफ्टी के हिसाब से लुडुस माना है. इस संस्था ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा है, रेनो क्विड, मारुति सुजुकी सिलेरियो, मारुति सुजुकी ईको, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई इयोन को जीरो स्टार रेटिंग दी है. सुन्न बटे सन्नाटा. साथ में ये भी कहा है कि इन गाडियों में अदालत सवारियों के हिसाब से सुरक्षा का लेवल बहुत कम है और क्रैश की कंडीशन में सवारियों को खतरनाक चोटें आ सकती हैं. ऊपर जितने नाम लिखे हैं न उनमें से किसी में भी एयरबैग नहीं थे. रेनो क्विड के तीन वर्जन का टेस्ट लिया गया. एक में तो एयरबैग भी था. ताकि झटका लगे तो कपार न फूटे. वो भी जीरो स्टार रेटिंग पाई है. रेनो क्विड का जो चौथा वर्जन हाल ही में लॉन्च हुआ है उसकी टेस्टिंग फिलहाल नहीं हुई है. हुंडई इयोन का हाल देखिए  https://www.youtube.com/watch?v=Khz06t5WSFY&feature=youtu.be मारुति ईको का भुर्ता https://www.youtube.com/watch?v=sOgiGIWNX2I&feature=youtu.be सिलेरियो का कचूमर  https://www.youtube.com/watch?v=lIbQg8-AzIc&feature=youtu.be ये कईयों की फेवरेट होगी, स्कॉर्पियो  https://www.youtube.com/watch?v=iFei7XFOdIw&feature=youtu.be एयरबैग वाली क्विड https://www.youtube.com/watch?v=8RDpoX9caGg&feature=youtu.be इसके बाद रेनो और महिंद्रा एंड महिंद्रा वालों ने कहा है कि हमारी कारें तो इंडिया के हिसाब से बनी हैं. अब इतना हाई फाई सेफ्टी अरेंजमेंट इंडिया में कहां से ले आएं. रेनो वाले कहे हैं हम अपनी कारों के सेफ्टी फीचर्स बढ़ाएंगे. वहीं महिंद्रा वाले कहते कि हमारी स्कॉर्पियो के जिस वर्जन को एनसीएपी ने टेस्ट किया उसमें तो एयरबैग थे ही नहीं जबकि हमारे 75% वेरिएंट एयरबैग्स से लैस हैं. वहीं बजाज के एमडी राजीव बजाज तो बोले एनसीएपी की सेफ्टी का हिसाब-किताब हमारी समझ से बाहर है.

Advertisement

Advertisement

()