अभी कुछ दिनों पहले लल्लनटॉप ने आपको बताया था कि एचआर वाले हमारी जिंदगी में कैसेचरस बो देते हैं. पढ़ा तो होगा: एचआर वालों को खुला खत: ऑपरेशन करके कार्ड हमारेअंदर ही रख दोइस बार गर्लियापा ने भी एक ऐसा ही वीडियो बनाया है. ये वीडियो देखकर एचआर वालेखुदकुशी भले न करें, लेकिन मुहर्रम सा मातम जरूर मनाने लगेंगे. अरे जिंदगी झंड कररखी है इन्होंने. सरकार टैक्स का पैसा काट लेती है और एचआर वाले टैक्स बचाने कापैसा काट लेते हैं. पहले तो ये हमें मामूली इंटर्न से एसोसिएट एग्जिक्यूटिवडिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट एंप्लॉई बनाते हैं. ऊपर से टर्म्स एंड कंडीशंस वाला * लगादेते हैं.गर्लियापा एक यू-ट्यूब चैनल है, जिसे कुछ लड़कियां चलाती हैं. यही इनकी खास बात हैकि इनकी टीम में सारी लड़कियां हैं. ये लड़कियों की कहानियों पर फनी स्टोरीज सुनातीहैं, वीडियो के जरिए.इस नए वीडियो का नाम है, 'अबकी बार एचआर'. वीडियो में शांति और वंदना नाम की दोलड़कियां हैं. एक को नाचने के लिए माता के जगराते में जाना पड़ता है तो दूसरे केपास एक भी पैडेड ब्रा नहीं है. क्यों? क्योंकि एचआर वाले सैलरी के नाम पर चिल्लरबांट रहे हैं. खैर, अब सब यहीं पढ़ लोगे तो वीडियो में क्या धनिया देखोगे? तो लो...देखो.https://www.youtube.com/watch?v=ECX9ca6VspA पिछला वाला देखा था गर्लियापा? येरहा: अब पीरियड्स वाला गाना, चार दिन हुए लेकिन पीरियड्स अभी बाकी हैं