याद है जब बचपन में नहाने से बचने के सौ तरीके ढूंढा करते थे. सारा दिन मम्मीपीछे-पीछे घूमती थी, 'अरे विकास आज तो नहा ले, संडे है.' और फिर विकास का जवाब आता,'अरे मम्मी आज तो संडे है कल नहा लूंगा यार.' विकास का संडे नहीं आया लेकिन जिंदगीमें गर्लफ्रेंड जरूर आ गई. विकास पांचवी क्लास से इंजीनियरिंग में आ जाताहै. चीज़ें बदल चुकी होती है. जो नहीं बदलता वो है उसकी 'न नहाने की आदत'.गर्लफ्रेंड के सामने टशन में बोल देता है 'मैं कल भी ढीठ था पारो , मैं आज भी ढीठहूं. नहीं नहाऊंगा.' बस उसी दुखती रग को पकड़ा है गर्लियापे ने. 'बाकी बातें शॉवरबाद' के नाम से वीडियो आया है. गर्लफ्रेंड्स के साथ सॉलिडेरिटी दिखा रही हैंपरमानेंट रूममेट्स की निधि शर्मा. गाने के धुन है 'बाकी बातें पीने बाद' पर. लोगोंने वीडियो देख कर ऑफेंस उठा लिया है, जो कि उठाने की चीज़ नहीं है. ऑफेंड हुआ है एकइंजीनियर जो कह रहा है कि यह वीडियो फेक है और बहुत सारे लेवेल्स पर गलत है. उनकाकमेंट पढ़िए. 1. Engineer has a GF 2. That too good lookin 3. I'm done man, thiswas so offensive to me जोक था ये ;) एक और जनाब आते हैं और अपनी बीवी को पोल पट्टीखोल देते हैं. कहते हैं हमारे केस में हमारी बीवी आलसी है. नहीं नहाती. आपकोक्या. आप वीडियो देखिए... https://youtu.be/yhBSqw434e8--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी ज्योति ने लिखी है.