The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • girl swallows phone during fight with brother madhya pradesh hour long surgery

झगड़े में लड़की मोबाइल निगल गई, निकालने में 6 डॉक्टरों की सांसें अटक गईं!

फोन निगलने की वजह जान डॉक्टर्स भी खिसिया गए होंगे!

Advertisement
pic
6 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023, 03:52 PM IST)
girl swallows phone during fight with brother madhya pradesh hour long surgery
डेढ़ घंटे तक चली लड़की की सर्जली. (फोटो- आजतक/मीम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक लड़की कीपैड वाला फोन निगल गई. खबर है कि उसका अपने भाई के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया था (Girl Swallows Mobile Phone MP). तभी उसने गुस्से में फोन निगल लिया. परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टर भी मामला जानकर हैरान रह गए. डेढ़ घंटे लंबे चले ऑपरेशन के बाद लड़की के पेट से मोबाइल फोन निकाल लिया गया है.

आजतक से जुड़े सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 साल की युवती भिण्ड जिले के अमायन कस्बे में रहती है. फोन निगलने के बाद उसके पेट में दर्द होने लगा तो घरवाले लड़की को भिण्ड जिला अस्पताल ले गए. वहां से उसे ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की टीम ने लड़की की जांच की. अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे तमाम टेस्ट किए गए. पता चला कि मोबाइल युवती के पेट में जाकर फंस गया है.

ओपन सर्जरी हुई

डॉक्टरों के मुताबिक, एंडोस्कोपी या लैप्रोस्कोपी से फोन नहीं निकाला जा सकता था. ऐसे में फोन को निकालने का एक ही तरीका बचा था. ओपन सर्जरी. सर्जरी विभाग के करीब आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम ने मोर्चा संभाला. लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला और डॉक्टरों ने सफलता के साथ लड़की के पेट से मोबाइल बाहर निकाल लिया. 

सर्जरी में लड़की को करीब 10 टांके आए हैं. उसकी हालत अब ठीक है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. जया आरोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर के एस धाकड़ ने बताया कि लड़की को समय रहते अस्पताल नहीं लाया जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था. ये पहला मौका है, जब इस अस्पताल में ऐसा ऑपरेशन हुआ हो.

इससे पहले ओडिशा में डॉक्टरों ने सर्जरी कर एक शख्स के पेट से स्टील का गिलास निकाला था. ये गिलास आदमी की आंतों में फंसा हुआ था. पता चला कि शख्स के दोस्तों ने उसके गुदे (Anus) में ये स्टील का गिलास डाला था. उस वक्त वो नशे की हालत में था. 

ये भी पढ़ें- आदमी के पेट में सिक्के खनखना रहे थे, 187 सिक्के निकले, कुल कितने रुपये थे?

इस तरह के एक केस में एक शख्स के पेट से 187 सिक्के निकाले गए थे. 

वीडियो: मध्य प्रदेश के खरगोन में जमीन विवाद में दलित महिला को पीटा, घंटों बंधे रहे हाथ

Advertisement

Advertisement

()