प्रेम ढूंढना बहुत मुश्किल है. बड़े-बड़े लिक्खाड़ों ने प्रेम के बारे में क्या कुछनहीं लिखा. कहानी, कविताओं, शेर-ओ-शायरी से लेकर फिल्मी गानों में लोगों नेअपने-अपने हिसाब से प्रेम की व्याख्या की है. लेकिन कोई भी नया रिश्ता अपने साथजितना नयापन लाता है उतनी ही असहजता भी लेकर आता है. और जब आप ऑनलाइन प्रेम खोजनेनिकलते हैं तो सिक्योरिटी का रिस्क भी लेकर आता है.डेटिंग ऐप्स के दौर में कैज़ुअल का चलन तेज़ी से बढ़ा है. और अगर लड़का-लड़की दोनोंराज़ी हैं तो ये भी बढ़िया है. लेकिन कई बार होता है कि दोनों 'सेम पेज' पर नहींहोते और उससे हो जाती है दिक्कत. और इसी दिक्कत से बचने के लिए एक लड़की ने नायाबतरीका निकाल लिया. वो गूगल फॉर्म्स पर गई और उसने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली. भेजदिया बंदे को.अब उस बंदे ने सवालों का स्क्रीनशॉट डाल दिया ट्विटर पर. उसने बताया कि हिंज परमिली एक लड़की ने उसे ये फॉर्म भेजा है.girl on Hinge sent me this Google document. Unbelievable.pic.twitter.com/dz4O1eGZBi— r🎭 (@raxghav) January 7, 2022 सवाल कुछ ऐसे थे - # नाम (मुझे पता है यह फॉर्मल है, पर जो है सो है) # क्या तुमइमोशनली उपलब्ध हो? # क्या भविष्य में तुम्हारा डेट करने का इरादा है? # क्या तुमसीरियस रिलेशनशिप टाइप व्यक्ति हो?बात ट्विटर पर आई तो दूर तलक पहुंचीइस ट्वीट आने के बाद, कई लोगों ने लड़की की तारीफ़ की. कहा- रिश्ता क्लैरिटी सेशुरू हो तो अच्छा होता है. कई लोगों ने तो इस फ़ॉर्म की लिंक भी मांगी. एक यूज़र नेतो अरेंज मैरिज के लिए फ़ॉर्म मांग लिया.ट्विटर स्क्रीनशॉटट्विटर की जनता को लगा कि यह फ़ॉर्म बहुत ज़रूरी है. लिखा, "ईमानदारी से कहूं तोडेटिंग ऐप्स में 'इमोशनली अवेलेबल', 'इमोशनली अनअवेलेबल' और 'करेंट रिलेशनशिपस्टेटस' का विकल्प होना चाहिए. यह हमारे सभी जीवन को इतना आसान बना देगा."लड़की ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया. लिखा, "अरे! तुमने इसे ट्वीट कर दिया!?!? मुझेलगा कि मैं अपने उम्मीदवारों पर भरोसा कर सकती हूं." FR YOU TWEETED THIS!?!? ITHOUGHT I COULD TRUST MY CANDIDATES 😭 — sanya (@sanisdonee) January 7, 2022पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैंइसी ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में सिमरन नाम की यूज़र ने भी एक ऐसा ही फ़ॉर्म डाला.सिमरन ने बायो में लिखा है कि वह 20 साल की हैं और एक इंटीरियर डिज़ाइनर स्टूडेंटहै. सिमरन का फ़ॉर्म इस से भी एक क़दम आगे है. वह थोड़ी और क्लैरिटी चाहती हैं.उन्हें लड़के के पॉलिटिकल व्यूज़ मतलब है. इसीलिए फ़ॉर्म में एक सवाल है - "क्यातुम्हें मोदी पसंद है?"सिमरन अपने पार्टनर से यह भी जानना चाहती हैं कि क्या वे ईमानदार हैं? क्या वेवैक्सीनेटेड हैं?मार्च 2021 में भी ऐसा ही एक मामला आया था. टिंडर की एक यूज़र ने भी ऐसा ही कुछकिया था. यूना नाम की इस यूज़र ने अपने साथ डेटिंग ऐप पर मैच हुए लोगों को एकफ़ॉर्म भेजा. फ़ॉर्म में बक़ायदा डिस्क्रिप्शन लिखा था. "अगर आपको यह फ़ॉर्म मिलाहै, इसका मतलब हम एक डेटिंग एप पर मैच हुए हैं. अपने बारे में मुझे कुछ बताइए. यहस्मॉल टॉक से तो बेहतर ही है?" पंच लाइन, पिकअप लाइन की दुनिया में फ़ॉर्म भरना एकसहज तरीक़ा हो सकता है. आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें बताइए.