रेपिस्ट को धोखा दे 8 साल की बच्ची ने अपनी जान बचाई
इस बच्ची के साहस और समझदारी को सलाम.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली के किराड़ी में एक आदमी एक आठ साल की बच्ची को उठा कर ले गया. आधी रात को किए गए इस अपहरण के पीछे इरादा था रेप का. और रेप के बाद शायद उसे मार देने का.
इसे लड़की की बहादुरी और समझदारी ही कहेंगे, कि अपहरण, हिंसा और रेप के बाद भी वो अपने दिमाग से काम लेती रही. और घटना के दौरान मरने का नाटक किया. सांस रोक कर अचेत लेट गई. उसे मरा हुआ समझकर रेपिस्ट उसे वहीं छोड़कर चला गया.
बच्ची जिंदा है. और अपराधी जेल में है. पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से रेपिस्ट को पकड़ किया. और बच्ची की मदद से रेपिस्ट को पहचान लिया गया.
पकड़ा गया आदमी एक फैक्ट्री मजदूर है. और लड़की के घर के पास किराए के घर में रहता है.
.webp?width=60)

