ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी में छात्रा की हत्या, गोली मारकर आरोपी छात्र सीधा हॉस्टल भागा और...
हत्या की घटना यूनिवर्सिटी के डाइनिंग हॉल में हुई. मृतक छात्रा और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक कॉलेज छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. छात्रा को गोली मारने का आरोपी भी छात्र है. बताया गया है कि वो उसी के साथ पढ़ता था. लड़की को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. उसकी भी मौत हो गई है. पूरा मामला ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी का है.
यूनिवर्सिटी में हत्याआजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा कानपुर की रहने वाली थी और छात्र अमरोहा का. उसका नाम अनुज बताया जा रहा है. छात्रा का नाम अभी नहीं पता चला है. दोनों शिव नादर यूनिवर्सिटी के बीए थर्ड ईयर के स्टूडेंट थे. 18 मई को वे यूनिवर्सिटी के डाइनिंग हॉल में बात कर रहे थे. उसी समय अनुज ने पिस्टल निकाली और छात्रा पर फायर कर भाग गया. हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
घटना के बाद घायल छात्रा को नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में पता चला कि आरोपी अनुज ने हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को भी गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल DCP साद मियां खान ने घटना पर आजतक से बातचीत की. मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया,
यूनिवर्सिटी ने दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. अभी तक साफ नहीं है कि अनुज ने छात्रा को किस बात पर गोली मार दी. फिलहाल किसी भी अप्रिय घटनाक्रम की आशंका के मद्देनजर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है.
वीडियो: बॉयफ्रेंड आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे, घटना से पूरा देश हिल गया

.webp?width=60)

