The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • girl molested while in sleep in plane

उड़ती फ्लाइट में किया सोती हुई लड़की को मोलेस्ट

जब उसकी आंख खुली, तो उसने देखा उसके पूरे शरीर में नीविया क्रीम पुती हुई है. प्राइवेट पार्ट्स में भी.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
21 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016, 01:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
न्यू जर्सी में 25 साल की एक लड़की ने एक आदमी पर प्लेन में उसे मॉलेस्ट करने का आरोप लगाया है. सोमवार को उसने इस घटना की पूरी कहानी कोर्ट में बताई. 25 साल की स्टेफ्नी पिछले ऑक्टूबर में दुबई से केनेडी एयरपोर्ट जा रही थीं. रास्ते में वो सो गईं. स्टेफनी ने बताया कि बगल वाली सीट पर बैठे आदमी ने उनके कान में ‘I Love You’ कहा. जिससे उनकी नींद खुल गई. उठ कर खुद को देखा तो वो सन्न रह गईं. उनके पूरे शरीर में नीविया लोशन पुता हुआ था. पूरा शरीर चिपचिपा रहा था और लोशन महक रहा था. बगल वाले लड़के ने उनसे पूछा कि उन्हें ठीक से नींद आई या नहीं. वो बुरी तरह डर गईं. बाथरुम की तरफ भागीं. बाथरूम में उन्होंने देखा कि उनके कंधे, ब्रेस्ट, बांह, जांघों और प्राइवेट पार्ट में भी लोशन लगा हुआ था. ये देखकर उनके होश उड़ गए. कोर्ट में उनने अपने कपड़ों और उस लोशन की बोतल की पहचान की है. मोलेस्टेशन के आरोपी महमूद कुरैशी पाकिस्तान के हैं. अभी स्टेटेन आइलैंड में रहते हैं. अगर उनपर लगे आरोप सही हुए तो उन्हें पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा. हालांकि कोर्ट में इस आरोप को साबित करना स्टेफनी के लिए मुश्किल काम है. स्टेफनी ने सोने के पहले जेनैक्स की गोलियां ली थीं. जो दिमागी उलझन होने पर ली जाती हैं. जिसे लेने से नींद आती है. इसके अलावा वकील ने ये भी सवाल उठाया है कोई उसके पूरे शरीर मे लोशन कैसे लगा सकता है. क्योंकि उसने बेल्ट पहन रखी थी. ऊपर से कंबल भी ओढ़ा हुआ था. सीट बेल्ट भी लगा रखी थी. लेकिन फ्लाईट अटेंडेंट गुंजन मांगिया ने स्टेफनी का पक्ष लिया. बताया कि कुरैशी पहले ही अपनी करतूत कबूल कर चुका है. उसने कुरैशी से पूछा था कि उसने स्टेफनी को लोशन क्यों लगाया. तब कुरैशी ने कहा कि ऐसा करते वक्त लड़की ने विरोध नहीं किया तो उसे लगा कि उसे अच्छा लग रहा है.

Advertisement

Advertisement

()