बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्त रेप न कर दें. इसलिए लड़की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल सेकूद जाती है. लड़की फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. इलाज चल रहा है. पुलिस ने तीनोंआरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.https://twitter.com/ANI_news/status/706688930477969408 पश्चिम बंगाल के हावड़ामें ये घिनौनी हरकत हुई. लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है. रविवार को वो अपनेबॉयफ्रेंड से मिलने उसके अपार्टमेंट गई थी. वहां पहले से ही दो और लोग मौजूद थे.लड़की का आरोप है कि जबरन उसे ड्रिंक पिलाकर सेक्स करने के लिए कहा गया. जब उसनेइंकार किया तो उसे मिली जान से मारने की धमकी. लड़की जैसे-तैसे करके अपार्टमेंट कीबालकनी तक गई. और वहां से कूद पड़ी. नीचे मौजूद कुछ लोग लड़की को अस्पताल ले गए.बताते हैं कि लड़की के सिर पर कुछ चोट आई हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.