The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Girl gangraped in bijnaur during a wedding

बारात देखने गई लड़की का दुष्टों ने किया गैंगरेप

यूपी के बिजनौर की घटना. आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर.

Advertisement
Img The Lallantop
Symbolic image
pic
लल्लनटॉप
20 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2016, 01:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
बिजनौर में मंगलवार रात एक लड़की बड़े शौक से बारात देखने गई थी. पर, 3 लड़कों ने उसको अगवा कर गैंगरेप कर दिया. लड़की ने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी कर दी. ये घटना बिजनौर के पृथ्वीपुर गांव की है. लड़की के घर वालों ने बताया है कि रात को उनकी बेटी गांव में आई एक बारात देखने गई थी. शादी में आए गांव के ही सोनू ने अपने दो साथियों के साथ लड़की को अगवा कर लिया. उसे खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. रेप करने के बाद वो लड़की को बेहोशी की हालत में खेत में ही पड़ा हुआ छोड़ के चले गए. घरवालों को लड़की खेत में ही बेहोश मिली. वो उसे लेकर थाने पहुंचे. घर वाले देर रात तक थाने में बैठे रहे. पर, पुलिस ने  FIR नहीं लिखी. लड़कों के परिवार वाले उनको समझौता करने के लिए फोर्स कर रहे हैं. सुबह घटना के बारे में पता चलने पर जब मीडिया पहुंची, तब पुलिस ने FIR दर्ज की. लेकिन अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है)

Advertisement

Advertisement

()