The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Girl escaped miraculously after rickshaw fells on top of her

इस वीडियो को देखकर यकीन होता है कि वक़्त से पहले इंसान को कोई नहीं मार सकता

कुछ ही सेकंड्स में दो बार मर सकती थी ये लड़की.

Advertisement
pic
29 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 13 अगस्त 2017, 01:47 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फ़िल्मी कहावतें तो आपने सुनी ही होंगी. ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’ जैसी. लेकिन कभी कभार ऐसा असल ज़िंदगी में भी होता है. मौत आपको छू के चली जाती है, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगड़ता. आप उसके चंगुल से सही-सलामत बच के निकल आते हो. मध्य प्रदेश की एक बच्ची के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. एक एक्सीडेंट जो उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता था, उससे वो बिना खरोंच लगे सलामत लौट आई. सारी घटना CCTV कैमरे में क़ैद हो गई. ये मध्य प्रदेश के राघोगढ़ में हुआ.
इस वीडियो में नज़र आता है कि एक 8-9 साल की बच्ची रोड क्रॉस करना चाहती है. इधर-उधर का ध्यान दिए बगैर दौड़ पड़ती है. उधर से एक बड़ा वाला ऑटो-रिक्शा तेज़ रफ़्तार से आ रहा है. लड़की भागती हुई उसके बिल्कुल सामने पहुंच गई है. उसे बचाने के लिए ऑटो का ड्राईवर अगर ऑटो को मोड़ता नहीं, तो सीधी और भयानक टक्कर लगती बच्ची को. ड्राईवर ने हड़बड़ा कर गाड़ी पूरी तेज़ी से काटी. ऐसे में टक्कर तो बच गई, लेकिन ऑटो पलट गया.
एकदम से मोड़ने पर ऑटो बच्ची के सर पर ही पलटता दिखाई देता है. बच्ची उसके नीचे गायब हो जाती है. पलक झपकते ही ये सब हो जाता है. आस-पास मौजूद लोग दौड़ लगाते हैं ऑटो की तरफ. 10-15 लोग मिलकर ऑटो को खड़ा करते हैं. नीचे से बच्ची को बरामद करते हैं. बच्ची सही-सलामत है. हल्की चोट तक नहीं आई उसे. कुछ ही सेकंड्स में ये बच्ची दो बार मर सकती थी. पहले टक्कर लगने से और दूसरी बार ऑटो के नीचे दबने से. दोनों बार उसने मौत को चकमा दे दिया. सच ही कहते हैं लोग कि संसार विचित्र घटनाओं का कोलाज है. देखिए मौत को मात देने का वीडियो:
ये भी पढ़ें:

ये वीडियो देख कर लगता है- मौत कभी भी, कहीं भी दबे पांव आ सकती है

OLX पर सामान बेचते हुए ध्यान रखना, इस महिला जैसी हालत न हो जाए

बच्ची सनी लियोनी ने गोद ली और लोगों ने अपनी नंगई दिखा दी

मिलिए उस प्यारी मां से, जिसने बेटे के लिए वेश्या तलाशी

जीबी रोड की एक सेक्स वर्कर से प्यार होने की ख़ूबसूरत कहानी

Advertisement

Advertisement

()