अक्षय कुमार की शागिर्द ने की मनचले की ठुकाई
अक्षय कुमार के खोले विमेंस डिफेंस सेंटर से लड़की ने ली थी ट्रेनिंग. लड़की से जल्द मिलेंगे अक्षय कुमार.
Advertisement

फोटो - thelallantop
16 दिसंबर गैंगरेप के बाद अक्षय कुमार और आदित्य ठाकरे ने महिलाओं के लिए ‘विमेंस सेल्फ डिफेंस सेंटर’ खोला था. इसका मकसद था कि सुरक्षा के मामले में महिलाएं सेल्फ डिपेंडेंट बनें. यहां उन्हें मार्शल ट्रेनिंग दी जाती है और उनका कॉन्फिडेंस बिल्डअप किया जाता है. इसी सेंटर की 19 साल की एक लड़की श्रेया ने ने बीते हफ्ते मुंबई के अंधेरी में धाकड़ काम कर दिखाया है. एक मनचले के छेड़ने पर उसे दबाकर कूटा. सूत्रों के मुताबिक, श्रेया के इस कदम के बारे में जानकर अक्षय कुमार ने भी उनसे मिलने की ख्वाहिश जाहिर की है.
ये वाकया तब का है, जब पिछले हफ्ते शाम करीब साढ़े 6 बजे श्रेया अपने घर लौट रही थी. तभी मनचले ने उसपर हमला कर दिया. मगर श्रेया ने बिना हार मारे, मनचले की धुनाई शुरू कर दी. उसने कहा कि वो एक हाथ से उसे मार रही थी और दूसरे हाथ से अपनी मां को फोन लगा रही थी. पर मनचले ने श्रेया का फोन छीन लिया. उसने बताया कि ये ट्रिक उसे डिफेंस सेंटर में ही सिखाई गई थी. जब उसने मनचले की पिटाई शुरू की तो वो उसे छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते हुए कहने लगा, ‘बस हाथ ही तो लगाया था, और क्या किया’
मिड डे की खबर के मुताबिक, श्रेया उसका कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए मेन रोड पर ले आई. यहां जब लोगों ने उसको देखा तो उसकी मदद की. थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई. पुलिस ने मनचले को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली है. डीएन नगर पुलिस थाने के सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़का पास के एक होटल में काम करता है. उसको जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
श्रेया अपनी बहादुरी का पूरा क्रेडिट अक्षय कुमार के सेंटर को देती हैं. श्रेया ने कहा, ‘पहले मैं बहुत डरपोक सी लड़की थी. कोई हाथ भी लगा देता था तो डर जाती थी. कभी चीखने या शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पाती थी. मैं अक्षय सर का शुक्रिया करती हूं कि उन्होंने हमें इतना इंस्पायर किया.’
श्रेया ने ये भी बताया कि उसके पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि वो पुलिस में शिकायत करे. वो चाहती है कि बाकी लड़कियां भी ऐसे मामलों में चुप न रहें. श्रेया की बहन भी सेंटर में इनरोल्ड हैं.
(ये खबर दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है.)
(ये खबर दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है.)

.webp?width=60)

