The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • girl dressed as manjulika roam in metro viral video

'मंजुलिका' बन मेट्रो में घुसी लड़की का सच जान लोग हक्के-बक्के!

आप भी हैरान हो जाएंगे!

Advertisement
pic
24 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 25 जनवरी 2023, 09:46 AM IST)
Manjulika In Delhi Metro
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

आजकल लोगों पर इंस्टाग्राम रील्स का ऐसा खुमार चढ़ा है कि लोग जहां देखो, वहां रील्स बनाने लगते हैं. कुछ लोगों ने तो मेट्रो को भी नहीं छोड़ा. लोग मेट्रो में अजीबो-गरीब तरह के वीडियोज बनाने लगे हैं. इससे जुड़े कई तरह के वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. अब सोशल मीडिया पर मेट्रो का ऐसा ही एक वीडियो काफी देखा जा रहा है लेकिन ये थोड़ा अलग है. वीडियो नोएडा मेट्रो का बताया जा रहा है. रोज की तरह लोग मेट्रो के जरिए अपने-अपने सफर पर जा रहे थे कि अचानक से उनके कोच में ‘भूल भुलैया’ फिल्म की मंजुलिका के गेटअप (Viral Video Of A Girl Seen In Vidya Balan Manjulika Getup In Metro) में एक लड़की घुसी और लोगों के साथ अजब-गजब हरकतें करने लगी.

ये लड़की हूबहू विद्या बालन के रोल जैसी दिख रही थी. उसने पहले तो लोगों को डराने की कोशिश की और फिर आखिर में एक लड़के को डराकर सीट से उठा दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. किसी ने कहा कि मंजुलिका के तौर पर लड़की ने अच्छी एक्टिंग की है तो किसी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट मेट्रो में इस तरह की हरकतों को गलत ठहराया.  पहले तो आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

इससे कुछ दिन पहले भी एक वीडियो चला था जिसमें कुछ लड़के-लड़कियां मशहूर शोज और फिल्मों के कैरेक्टर्स के गेटअप में मेट्रो में चढ़े थे. किसी ने मनी हाइस्ट तो किसी ने स्क्वीड गेम का अंदाज़ दिखाया.

बाद में पता चला कि ये वीडियो एक ऐड कैंपेन का हिस्सा था. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी बोट ने ये ऐड बनाया था. इसके तहत नोएडा मेट्रो में ऐड शूट किया गया था. देखिए ऐड…

लोगों ने तो इस वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: 'पठान' के साथ दिखेगा 'किसी का भाई, किसी की जान' का टीजर, शाहरुख के भरोसे सलमान?

Advertisement

Advertisement

()