The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Girl died while trying delivery by watching the youtube video in Gorakhpur

गोरखपुर: कुंवारी थी, प्रेग्नेंट हुई, यूट्यूब देखकर खुद डिलिवरी की, खुद भी मरी बच्चा भी मर गया

इन दो मौतों के दोषी कौन-कौन हैं, हमने लिस्ट बनाई है.

Advertisement
pic
12 मार्च 2019 (अपडेटेड: 12 मार्च 2019, 12:02 PM IST)
Img The Lallantop
सांकेतिक चित्र (रॉयटर्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश का गोरखपुर. यहां एक लड़की थी. कुंवारी थी. प्रेग्नेंट हो गई. बिना शादी का बच्चा. शायद इसीलिए किसी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताने की हिम्मत नहीं कर पाई. उसने शहर में झूठ बोलकर एक कमरा लिया किराये पर. उसी कमरे में उसकी लाश मिली. साथ में, उसका नया पैदा हुआ बच्चा भी मरा पड़ा था. पुलिस को उसकी लाश के पास से उसका मोबाइल मिला. मोबाइल में यूट्यूब के वीडियो थे. बच्चे की डिलिवरी कैसे की जाए, इससे जुड़े वीडियो. पुलिस ने बताया. कि लड़की डिलिवरी के टाइम अस्पताल नहीं गई. यूट्यूब पर विडियो देखकर उसने खुद ही बच्चे को जन्म देने की कोशिश की. नाकाम रही और मर गई. पुलिस ने क्या बताया है? वो बहराइच की रहने वाली थी. पिछले कुछ सालों से गोरखपुर में रहकर नौकरी वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. हाल ही में उसने बिलंदपुर इलाके में एक नई जगह किराये का कमरा लिया. मकान मालिक से कहा, उसकी मां भी आने वाली है. मां की बात सुनकर मकान मालिक ने रेंट पर रख लिया. ये चार दिन पहले की बात है. इसके दो दिन बाद उसके कमरे से खून टपकता मिला. मकान मालिक ने पुलिस को बताया. पुलिस आई, तो वहां मां और बच्चे की लाश मिली. कमरे में जो मोबाइल मिला, उसमें सेव नंबरों की मदद से पुलिस लड़की के परिवार तक पहुंची. परिवार ने शिकायत दर्ज़ नहीं करवाई है पुलिस कह रही है कि लड़की किसी के प्यार में थी. इसी रिलेशनशिप में प्रेग्नेंट हुई. खबरें कह रही हैं कि लड़की अबॉर्शन नहीं करवाना चाहती थी. डिलिवरी के समय ज्यादा खून बहना मौत की वजह बताई जा रही है. उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में अब तक कोई FIR नहीं हुई इस मामले में. घरवाले शायद लड़की की मौत से ज्यादा इस ग़म में है कि कुंवारी लड़की प्रेग्नेंट हुई. शायद अपनी कथित इज्जत के नाम पर वो इसे छुपा लेना चाहते हैं. इसीलिए उन्होंने कोई शिकायत दर्ज़ नहीं करवाई है. न ही अभी उस आदमी का कोई अता-पता है जिससे लड़की प्रेग्नेंट हुई. इन दो जानों की मौत का सारा दोष किसपर? हमने लिस्ट बनाई है- - सबसे पहली गलती, उस लड़की की. कंडीशन ये है कि उसके साथ रेप न हुआ हो. आप बालिग हैं. पढ़ी-लिखी हैं. शहर में रहकर कॉम्पीटिटिव परीक्षा की तैयारी कर रही हैं. किसी के साथ उसकी और अपनी मर्ज़ी से सेक्स कर रही हैं. इसमें कुछ ग़लत नहीं. मगर लड़की को कहना चाहिए, प्रॉटेक्शन नहीं तो सेक्स नहीं. सेक्स का असर उसके शरीर पर होता है. वो प्रेग्नेंट हो सकती है. शादी करनी है, नहीं करनी है, आपकी मर्ज़ी. बच्चा पैदा करना है या नहीं करना है, ये भी आपका ही फैसला होना चाहिए. तैयार हैं, तो कीजिए. वरना प्रॉटेक्शन का इस्तेमाल कीजिए या करवाइए. चांस मत लीजिए. -दूसरी गलती, लड़की के पार्टनर की. कनसेनशुअल (दोनों की मर्ज़ी से) सेक्स ठीक है. मगर उसमें भी कॉन्डोम चॉइस नहीं है. मस्ट है. अगर आप कॉन्डोम इस्तेमाल नहीं कर रहे, तो मतलब आप इसके नतीजे के लिए तैयार हैं. अगर आप इन नतीजों की जिम्मेदारी नहीं लेते, तो आप बेहद गलत हैं. - मान लीजिए कि सारी स्थितियां खिलाफ गईं और लड़की प्रेग्नेंट हो ही गई. तब भी अबॉर्शन का विकल्प होता है. आपको पीरियड्स नहीं हुए. चेक-अप करवाइए. प्रेग्नेंसी निकले और आपको बच्चा नहीं चाहिए, तो शुरुआत में समय रहते ही अबॉर्शन करवाइए. ये लीगल अधिकार है आपका. कोई अस्पताल आपको इसके लिए इनकार नहीं कर सकता. दुनिया की कितनी औरतों ने संघर्ष करके ये हक़ हासिल किया है. - और फिर सोसायटी. आप सोचिए, लड़की कितनी डरी हुई होगी. कितने खौफ में होगी. वो किसी की मदद नहीं ले सकती. किसी को बता नहीं सकती. लोग उसको गालियां देंगे. ताना देंगे. आउटकास्ट कर देंगे. परिवार भी साथ नहीं देगा. शायद वो मार दी जाए. इतने सारे डर हैं कि वो एक्सट्रीम पर चली जाती है. यूट्यूब का कोई वीडियो देखकर खुद ही डिलिवरी करने की कोशिश करती है और मर जाती है. दो जानें चली जाती हैं इस सबमें. कितना भयंकर है ये. एक और बेहद जरूरी बात स्वास्थ्य संबंधी किसी भी मामले में इंटरनेट की मदद मत लीजिए. डिलिवरी तो बहुत बड़ी बात है. छोटी-मोटी बीमारियों में भी नहीं. इलाज बताने का काम डॉक्टर का है. उसको दिखाइए और उसका बताया इलाज कीजिए. इंटरनेट पर बताई नीम हकीम चीजें जानलेवा हो सकती हैं.
वीडियो- जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाने के बाद गैंगरेप किया, फिर गला दबाकर मार दिया

Advertisement

Advertisement

()