The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • girl died while playing hide and seek in mumbai

लुकाछुपी खेलती बच्ची ने ढूंढने के लिए खिड़की से झांका, ऊपर से लिफ्ट आ गई!

जिसने सीन देखा, वो डर गया!

Advertisement
16 year old girl died while playing hide and seek in mumbai
लुका-छिपी खेलते वक्त गई जान (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 11:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मुंबई में एक नाबालिग की लुकाछुपी खेलते वक्त दर्दनाक मौत हो गई. 16 साल की लड़की ने छिपे हुए साथियों को ढूंढने के लिए खिड़की से बाहर झांका. तभी ऊपर से लिफ्ट आ गई (Girl Died Hide & Seek Mumbai). मृतक के घरवालों ने सोसायटी के मामलों को देख रहे अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और दो लोगों को अरेस्ट भी किया गया है.

दादी के घर दिवाली मनाने गई थी

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक मामला मुंबई के मानखुर्द इलाके का है. 16 साल की रेशमा खारावी यहां अपनी दादी के घर दीवाली मनाने आई थी जो कि सोसायटी में पांचवीं मंजिल पर रहती हैं. बता दें रेशमा अपने माता-पिता के साथ मुंबई के साठे नगर में रहती थी.

शुक्रवार, 28 अक्टूबर को वो सोसायटी में ही अपने दोस्तों के साथ लुकाछुपी का खेल खेल रही थी. रेशमा की बारी दोस्तों को ढूंढने की आई तो उसने एक खिड़की में से झांककर दोस्तों को ढूंढने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि ये खिड़की सीधे लिफ्ट में खुलती है. रेशमा ने खिड़की से बाहर झांका ही था कि ऊपर से लिफ्ट आ गई और सीधे उसके सिर पर गिर गई. हादसे में रेशमा की मौत हो गई.

खिड़की में कांच क्यों नहीं लगवाया?

रेशमा के परिवारवालों का आरोप है कि ये घटना सोसायटी के मामलों को देख रहे अधिकारियों की लापरवाही के चलते हुई है. मृतका के पिता रवि खारावी का कहना है कि हाउसिंग सोसायटी के अधिकारियों को हादसों से बचाने के लिए खिड़की में कांच लगवाना चाहिए था. परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस में FIR दर्ज कर दी है.

दो आरोपी गिरफ्तार

मानखुर्द थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने आजतक को बताया,

Image embed

लिफ्ट में पैर फंसने से मौत!

हाल ही में मलाड के एक स्कूल में 26 साल की टीचर की लिफ्ट में फंसने के चलते दर्दनाक मौत हो गई थी. वो लिफ्ट के अंदर जा रही थीं तभी लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ और महिला टीचर का एक पैर लिफ्ट के अंदर फंस गया. लिफ्ट चलने लगी और महिला इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल ले जाने तक उनकी मौत हो गई. 

देखें वीडियो- मुंबई लोकल में महिलाओं ने किया गरबा, लोग बोले- 'अगर नमाज पढ़ी होती तो...'

Advertisement

Advertisement

()