लड़की बोली- मेरी फोटो से इन लड़कों को हटा दो, ऐसे जवाब मिलेंगे, किसी ने नहीं सोचा होगा!
लोग भी गजब करते हैं.

आजकल एक नया ट्रेंड चला है. अपनी कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करो और फिर लोगों से मदद मांगकर उसे एडिट करवाओ. कई बार ये तरीका आपके काम आ सकता है तो कई बार लोगों से मदद मांगकर आप वायरल (Social Media Viral Photos) हो सकते हैं. इससे जुड़ी कई सारी खबरें आई हैं. अब ऐसी ही एक और खबर सामने आई है. इसमें एक लड़की ने अपनी फोटो शेयर की और एडिटिंग में लोगों से हेल्प मांगी. इसके बाद जो हुआ, वो वायरल (Girl Asks To Remove Boys Photobombing Her Pic Gets Hilarious Edits) हो गया. लोगों ने जमकर मौज ले ली.
श्वेता कुकरेजा नाम की लड़की ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो पोस्ट की. इस फोटो में किसी मार्केट में घूम रही हैं. उनके आगे दो लड़के भी जा रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए श्वेता ने लोगों से मदद मांगी. लिखा कि क्या कोई इस फोटो में से लड़कों को हटा सकता है?' इसके बाद फोटो पर कई रिप्लाई आए. कुछ ने वास्तव में लड़कों को हटा दिया तो कुछ ने अलग ही खेल कर दिया. पहले आप भी ये वायरल फोटो देखिए...
इसके रिप्लाई में लोगों ने फोटो को एक मीम टेंप्लेट बना दिया. कुछ ने फोटो में फिल्मी कैरेक्टर्स घुसा दिए तो कुछ मीमर्स को ले आए. फोटो खासी वायरल हुई और ढेर सारे रिप्लाई मिले. आप भी देखिए कुछ चुनिंदा एडिटेड फोटोज...
लोगों ने मजेदार एडिटिंग की है.
कुछ ने मजे भी लिए हैं.
सबके दिमाग में अपनी-अपनी पिच्चर चल रही है.
ये तो गजब की एडिटिंग है.
…और करवाओ एडिट!
इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी कि कैसे एक लड़की ने सेम ऐसे ही फोटो एडिट करने में मदद मांगी तो लोगों ने कैसे मौज ले ली थी. अगर आपने वो खबर ना देखी हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष कश्यप पर NSA, तमिलनाडु पुलिस का एक्शन बिहार सरकार पर क्या आरोप लगे?

.webp?width=60)

