The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Girl Asked to remove a boy in Her Photo on social media but now a viral meme theme

लड़की बोली- मेरी फोटो से इस लड़के को हटा दो, लोगों ने कुछ और ही बैठा दिया!

क्या से क्या हो गए, देखते-देखते!

Advertisement
pic
23 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2023, 12:13 PM IST)
Girl Photo bomb Viral
दोबारा हेल्प नहीं मांगेगी!
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर लोग हेल्प मांगते हैं. मांगनी भी चाहिए क्योंकि कई बार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के कई काम हुए हैं. हालांकि कई बार सोशल मीडिया पर हेल्प मांगकर आप मौज का विषय भी बन जाते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक लड़की ने किसी रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए अपनी एक फोटो (Girl Asked To Remove Her Photo Bomb But Now A Funny Meme Theme) पोस्ट की. इस फोटो में पीछे एक डिलिवरी बॉय आ रहा था. लड़की ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि कोई इस लड़के को फोटो से हटा दे.' फिर सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसी मौज ली थी कि लड़की वायरल हो गई थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

अब एक और लड़की के साथ ऐसा ही मजेदार वाकया हुआ है. कृतिका कुमारी नाम की लड़की ने सोशल मीडिया पर जिम में से अपनी एक मिरर सेल्फी अपलोड की. इस फोटो में पीछे एक लड़का आ रहा है. कृतिका ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या कोई शख्स इस लड़के को बैकग्राउंड में से हटा सकता है? इस पर लोगों ने जो किया, वो काफी वायरल है. पहले आप भी कृतिका की ये वायरल तस्वीर देखिए...

लोगों ने लड़के को हटाया नहीं बल्कि उसकी जगह कई और लोगों को बैठा दिया. किसी ने मशहूर मीम में लड़की को रिप्लेस कर दिया. किसी ने जेठालाल के पिताजी को ही फोटो में बैठा दिया. आप भी देखिए कुछ फनी रिप्लाई...

हालांकि ऐसा नहीं है कि सबने मौज ही ली है. कुछ ने वाकई में लड़के को फोटो से हटा दिया.

कृतिका का ये फोटो मीम मटीरियल बन गया. कुछ लोगों ने इस पर अपनी क्रिएटिविटी दिखाई तो कुछ को लोगों की क्रिएटिविटी देखकर मौज आ गई. लोगों ने तो इस पूरे मामले पर तरह-तरह के रिएक्शंस दिए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बारे में सोशल मीडिया पर ये क्या लिखा जा रहा है?

Advertisement

Advertisement

()