The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • girl alleged rape on a man, mother was also involved

2 साल तक नाबालिग बेटी का रेप कराती रही मां

कानपुर के जूही इलाके की एक औरत अपनी नाबालिग बेटी पर एक आदमी से शादी करने का दबाव बनाया. बात नहीं मानने पर 2 साल तक मां उसका रेप करवाती रही.

Advertisement
pic
11 मई 2016 (अपडेटेड: 12 मई 2016, 07:33 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कानपुर में एक बेटी ने अपनी मां पर जबरन रेप कराने का आरोप लगाया है. बेटी के मुताबिक, ये मां आरोपी के साथ मिलकर संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करती थी. बेटी के विरोध करने पर मां उसको पीटती भी थी. घटना कानपुर के जूही इलाके की है. मां पर आरोप है कि क्लास 9 में पढ़ने वाली अपनी 15 साल की बेटी को घर के सामने रहने वाले 35 साल के राजू से संबंध बनाने को मजबूर करती थी. आरोपी से बेटी की शादी करवाना चाहती थी मां लड़की की मां चाहती थी कि वो राजू से शादी कर ले. पर जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसकी मां ने आरोपी राजू के साथ मिलकर अपनी बेटी से जबरदस्ती करनी शुरू कर दी. राजू जो कि इलाके का दबंग है वो पिछले 2 सालों से उससे रेप कर रहा था. और उसकी मां घर के अंदर बुलाकर बेटी से रेप कराती थी. हैरानी यह है लड़की की मां ये सब अपने पति से छिपा कर रही थी. तीन दिन पहले पक्की कर दी शादी तीन दिन पहले युवती की मां ने लड़की की शादी राजू से पक्की कर दी थी. जिसके बाद सोमवार रात को लड़की ने अपने पिता को मां की सारी करतूत बताई. पिता बेटी को लेकर सीधे जूही पुलिस थाने पहुंच गया. और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. डिप्टी एसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत के बाद मां और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

Advertisement

()