'जो मोदी की रैली में न आए, वो देशद्रोही' बोलने वाले मंत्री गिरिराज खुद नहीं आ पाए!
गिरिराज सिंह को गेट वेल सून रहेगा.
Advertisement

बाईं तरफ है एक न्यूजपेपर की क्लिप. इसमें गिरिराज का पहले वाला बयान है. ये काफी वायरल हुआ सोशल मीडिया पर. दाहिनी तरफ उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट.
Quick AI Highlights
Click here to view more
गिरिराज सिंह बीजेपी के सांसद हैं. केंद्रीय राज्यमंत्री भी हैं. काफी अच्छे-खासे वाचाल हैं. बोलने पर संयम नहीं रखते. अपनी उत्पाती जीभ का ऐसा इंसाफ़ मिला है उन्हें कि बात मज़ेदार हो गई. हुआ यूं कि कुछ दिनों पहले गिरिराज का बयान आया. 3 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'संकल्प रैली' होने वाली थी. बिहार की राजधानी पटना में. गिरिराज भी बिहार से हैं. नवादा से पार्टी के सांसद हैं. तो उन्होंने कहा कि जो मोदी की रैली में नहीं आया, समझो वो देशद्रोही है. बोले, 3 मार्च की इस रैली से पता लग जाएगा कि कौन-कौन पाकिस्तान के साथ है. मतलब, गिरिराज के मुताबिक इंसानों के बस दो ही टाइप मुमकिन हैं. या तो वो बीजेपी सपोर्टर हों. या फिर देशद्रोही.
बस यहीं हुई मज़े की बात. औरों के देशद्रोही होने की जो कसौटी गिरिराज ने सेट की थी, वो उनके ऊपर ही अप्लाई हो गई. ऐसा हुआ कि वो खुद मोदी की संकल्प रैली में नहीं पहुंच पाए. 3 मार्च को उनका एक ट्वीट आया. लिखा था-
पूरे ट्वीट का स्क्रीनशॉट देखिए-

गिरिराज से नाराज़ मत होइए. वो बीमार हैं. तभी राजनीति के नाम पर ऐसे बेसिरपैर के बयान देते रहते हैं. उन्होंने खुद को प्रासंगिक रखने का यही तरीका चुना है. हो सकता है कि वो बस ऐसी ही पॉलिटिक्स करना जानते हों.
हम गिरिराज हो जाएं, तो उनको 'पाकिस्तानी' पुकार सकते हैं. मगर असल बात यही है. हम गिरिराज नहीं हैं. इसीलिए हम ऐसा कोई वाहियात सर्टिफिकेट भी नहीं बांटते. बाकी गिरिराज सिंह को गेट वेल सून रहेगा.
वीडियो: पटना रैली में इंदिरा गांधी की नक़ल करते दिखे मोदी
MP में कमलनाथ सरकार का न्याय, विधायक पुत्र पर FIR करने वाले SP रियाज़ इक़बाल का ट्रांसफर

दो दिन पहले नवादा से पटना आने के क्रम में अस्वस्थ हो गया. इस कारण माननीय नरेंद्र मोदी जी की संकल्प रैली में शामिल न हो सका.ऊप्स...