दिलजीत-कंगना के बाद ट्विटर पर दो और सेलेब्स की झक्क-झांय हो गई है
किसानों के मुद्दे पर पंजाब के सेलेब्स काफी एक्टिव हैं.
Advertisement

इस बार तापसी पन्नू और गिप्पी ग्रेवाल के बीच ट्वीट-ट्वीट हुआ है. लेकिन मामला दिलजीत-कंगना की तरह बिगड़ा नहीं. (फोटो- PTI, Twitter)
दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत के बीच ट्विटर पर जमकर गुत्थम-गुत्थी हुई. अभी दो ही दिन बीते हैं. अब एक और पंजाबी एक्टर-सिंगर और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच ट्विटर पर झक्क-झांय हो गई है. गिप्पी ग्रेवाल और तापसी पन्नू. गिप्पी ने पांच दिसंबर को ट्वीट किया –
इसके जवाब में तापसी का ट्वीट आया –
जवाब में गिप्पी ने फिर लिखा –
फिर तापसी ने जवाब दिया -
इससे पहले किसान आंदोलन पर कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए आंदोलन और शाहीन बाग़ की दादी को दिहाड़ी मज़दूर बताया. कहा था कि सौ-सौ रुपए में ये आंदोलनों में शामिल होती रहती हैं. इसका जवाब दिया था पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने. दोनों के बीच सीरीज़ ऑफ ट्वीट्स चले, जो काफी चर्चा में रहे.

.webp?width=60)

