'हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह': लखनऊ में गाएंगे गुलाम अली
पुराने कड़वे एक्सपीरिएंस - याद याद याद बस याद रह जाती है
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के लीजेंडरी गजल गायक गुलाम अली लखनऊ महोत्सव में गाएंगे. लखनऊ के जिला एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि मामला नक्की है. वो आएंगे. 27 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगा फेस्टिवल. और 7 फरवरी को ही मंच से गाएंगे गुलाम अली.
इससे पहले अक्टूबर में इनके शो होने थे मुम्बई और पुणे में. शिवसेना ने इसके खिलाफ प्रोटेस्ट किया था. तब इनका जाना कैंसिल हो गया था. दिल्ली में जो शो था उसमें भी नहीं गए. पर्सनल रीजन था कोई. तब ये कहा था कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, इंडिया में कोई शो नहीं कर पाएंगे.
सहिष्णुता- असहिष्णुता वाला मामला अभी खतम तो हुआ नहीं है. उम्मीद करो कि कम से कम म्यूजिक में तो पॉलिटिक्स नहीं घुसेड़ी जाएगी.

