वरमाला चल रही थी, सिरफिरा दुल्हन की मांग भरके भागने लगा तो बारातियों ने पीटाई कर दी
बारातियों ने पिटाई का वीडियो भी बना दिया.

मांग. शादी-ब्याह में इसका बड़ा वज़न है. इसका एक मतलब होता है, वो डिमांड, जिसे दूल्हे वाले ऐसे सामने रखते हैं, कि हमें तो कुछ नहीं चाहिए, आप अपनी बिटिया के लिए कुछ गिफ्ट देना चाहें, तो दे दें. दूसरा मतलब है दुल्हन की मांग. जिसे सिंदूर से भरना शादी की एक महत्वपूर्ण रस्म है.
इसी मांग भरने को लेकर यूपी गाज़ीपुर में बवाल हो गया. एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना ही रहे थे. कि एक शख्स आगे बढ़ा और अचानक दुल्हन की मांग भर दी, वो भी दूल्हे के सामने. इस शख्स का कहना था कि वो दुल्हन बनी लड़की से प्रेम (एकतरफा) करता था. इसने मौके से भागना चाहा, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी.
क्या है पूरा मामला?आजतक से जुडे़ अरविंद की रिपोर्ट के मुताबिक बिरनो थाना क्षेत्र के भवरहा गांव में 16 मई को वरुयी धनेशपुर से बारात आई थी. गाजे-बाजे के साथ. बाराती नाश्ता कर रहे थे. दूल्हा-दूल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे थे. सबकुछ बढ़िया चल रहा था. उसी समय स्टेज पर दूल्हन का कथित प्रेमी आया और दूल्हन की मांग सिंदूर से भर दी. उसकी इस हरकत से सब चौंक गए.
7 साल से पीछे पड़ा थाइस कथित प्रेमी का नाम रामाशीष बताया जा रहा है. रामाशीष की हरकत के बाद बारातियों ने उसको बहुत पीटा. ज़मीन पर गिरा दिया. उसका वीडियो बनाया. बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस मामले की गाजीपुर SP ओमवीर सिंह ने पुष्टि की है. आजतक से बातचीत को दौरान उन्होंने बताया,
उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल परिजनों द्वारा इस पूरे घटनाक्रम से संबंधित एक तहरीर दी गई है, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रामाशीष पिछले 7 साल से बच्ची को परेशान कर रहा था और उसने लड़की का एक वीडियो भी बनाया हुआ है. हालांकि ऐसा कोई वीडियो पुलिस के हाथ नहीं लगा है.
दूल्हे ने शादी तोड़ीजैसे ही ये घटना हुई दूल्हे ने शादी से मना कर दिया. पंचायत बैठी. दोनों पक्षों में बातचीत हुई. दूल्हे पक्ष ने लड़की पक्ष का सारा खर्च वापस किया और बाराती बिना खाना खाये वापस आ गए. बताया जा रहा है कि रामाशीष दुल्हन के घर के पास ही रहता है और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है.
वीडियो: तीसरा निकाह करने गया था बंदा, पहली बेगम ने पहुंच कर मुर्गा बना दिया

.webp?width=60)

