The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ghaziabad urine mixed juice accused shopkeeper minor helper arrested police found urine bottle viral

यूपी: जूस में पेशाब मिलाकर कस्टमर को पिलाता था! यूरिन भरी बोतल भी दुकान से मिली

Ghaziabad UP News: 13 सितंबर की शाम को कुछ लोगों ने खुशी जूस कॉर्नर नाम की दुकान पर काम करने वाले युवक को कथित तौर पर एक बोतल में पेशाब लाते देखा. इसके बाद पूरी कहानी सामने आई.

Advertisement
pic
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 12:01 PM IST)
ghaziabad urine mixed juice accused shopkeeper minor helper arrested police found urine bottle viral
दुकान से पेशाब की बोतल बरामद हुई (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गाजियाबाद में जूस का स्टॉल चलाने वाले एक शख्स पर जूस में पेशाब मिलाकर बेचने के आरोप लगे हैं (Urine in Juice Ghaziabad Viral). मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके साथ काम करने वाले एक नाबालिग लड़के को अरेस्ट कर लिया है. खबर है कि छानबीन के दौरान पुलिस को जूस स्टॉल से पेशाब से भरी एक बोतल भी मिली है. लोगों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर के इंदिरापुरी कॉलोनी की है. 13 सितंबर की शाम को कुछ लोगों ने खुशी जूस कॉर्नर नाम की दुकान पर काम करने वाले युवक को कथित तौर पर बोतल में पेशाब लाते देखा. उन लोगों ने शोर मचाते हुए दावा किया कि जूस में पेशाब मिलाकर बेचा जा रहा है. खबर है कि ये बात सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की. इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी.

अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जूस स्टॉल की तलाशी ली. उन्होंने बताया कि जूस के स्टॉल पर पेशाब से भरी प्लास्टिक की बोलत मिली है और जब उसके बारे में आरोपी जूस वाले से सवाल किया गया तो वो कोई ठोस जवाब नहीं दे सका. इसके बाद शाम को ही उसे अरेस्ट कर लिया गया. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

आरोपी की पहचान आमिर खान के तौर पर हुई है. घटना से जुड़े फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में कुछ लोग दुकानदार को पीटते हुए दिख रहे हैं. अन्य वीडियो में पुलिस को छानबीन के दौरान मिली पेशाब की बोतल भी दिख रही है.

ये भी पढ़ें- 'थूक मिलाकर जूस पिलाया...' नोएडा के कपल ने की शिकायत तो दुकानदार बद्तमीजी पर उतर आया

इस साल मार्च में इस तरह का एक मामला तेलंगाना से भी सामने आया था. एक वायरल वीडियो में रोड किनारे कुल्फी और आइसक्रीम का ठेला लगाना वाला एक शख्स मास्टरबेट करते देखा गया. उसकी ये हरकत यहीं खत्म नहीं हुई. उसने कथित तौर पर मास्टरबेट करने के बाद अपना सीमन (वीर्य) फालूदा में मिला दिया. ये पूरी घटना पास खड़े किसी शख्स ने कैमरे पर रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. आइसक्रीम का ठेला लगाने वाला शख्स राजस्थान का निकला. उसकी पहचान कालूराम कुर्बिया के रूप में हुई. नेक्कोंडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज किया.

वीडियो: जयपुर के मशहूर श्याम जूस सेंटर पर लोगों को सड़े हुए फलों का जूस पिलाने का आरोप

Advertisement

Advertisement

()