'बचपन बचाओ' अभियान सफल रहा! गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बुधवार को चक्रपाणि नामक'बालक' बचकानी हरकत करते पाए गए. इंडिया के दुश्मन दाऊद इब्राहिम की कार कोचक्रपाणि 'महाराज' ने पहले नीलामी में खरीदा. 32 हजार में. फिर उसे जला दिया. खूबकाला धुंआ निकला. ये धुआं वहीं जाकर कालेपन के साथ बैठ गया होगा, जहां की तस्वीरवाया डॉक्टर त्रेहान केजरीवाल ने लोगों तक पहुंचाई थी. चक्रपाणि कार जलाकर प्रदूषणफैलाने के बाद फोटो भी खिचवाते नजर आए, मुस्कुराते हुए. बिना इस बात की परवाह किएकि सुप्रीम कोर्ट और अरविंद केजरीवाल पॉल्यूशन रोकने के लिए पिले पड़े हैं.दिल्ली-एनसीआर त्राहिमाम-त्राहिमाम टाइप्स हुआ जा रहा है. हिंदू महासभा के नेशनलप्रेसीडेंट चक्रपाणि महाराज बोले, 'कार को जलाना आतंकवाद के अंतिम संस्कार की तरहदेखें. दाऊद और उसके आदमियों ने मुंबई और पूरे देश में आतंक फैलाया. यूं तो मैं इसेपहले एंबुलेंस बनाने की सोच रहा था. पर दाऊद के आदमी धमकी देने लगे. तो मैंने सोचाइनको इन्ही के अंदाज में जवाब दूं. इसलिए भरी पब्लिक में इस कार को आग लगाने काफैसला किया.' https://twitter.com/ANI_news/status/679579385716854784