The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ghaziabad murder case man went missing in 2018 wife and friend arrested for murder

चार साल से गायब था गाजियाबाद का शख्स, पत्नी के प्रेमी के घर में दफन मिलीं हड्डियां!

पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Ghaziabad murder case
गिरफ्तार पत्नी और उसका दोस्त तथा वो गड्ढा जहां से मृतक की हड्डियां निकाली गईं. (फोटो: सोशल मीडिया)
pic
धीरज मिश्रा
15 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2022, 11:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गाजियाबाद के सिकरोड़ गांव में एक शख्स के लापता होने के चार साल बाद पुलिस ने पत्नी और उसके एक पुरुष दोस्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर इन दोनों ने मिलकर व्यक्ति की हत्या की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद पत्नी के दोस्त के घर में शव को गाड़ दिया गया था. छह फीट गहरी खुदाई के बाद इसका पता चला है.

पुलिस ने बताया कि चंद्रवीर सिंह (46) उर्फ पप्पू 28 सितंबर 2018 को लापता हो गए थे. उनके भाई भूरे सिंह ने गाजियाबाद के सिहानी गेट पुलिस थाने में 5 अक्टूबर 2018 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके भाई को किडनैप किया है और इसके आधार पर आईपीसी की धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Image embed

हालांकि, इस केस की जांच में लंबे समय तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली और अंतत: मामला बंद कर दिया गया था. इधर, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ऐसे मामलों की जांच कर रही थी, जिनमें कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था. इसमें से एक मामला ये भी था.

पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद जिले के क्राइम ब्रांच और नंदग्राम थाने की टीम ने मिलकर इस केस को हल किया है. इसी के आधार पर सविता और उसके पड़ोसी अरुन उर्फ अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

‘पति ने जताई थी आपत्ति’

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने ये भी बताया कि पूछताछ के दौरान सविता और अरुन ने स्वीकार किया है कि वो साल 2017 से प्यार में थे. सविता के पति और उनके घरवालों को इसके बारे में पता चल गया था.

Image embed

पुलिस अधिकारी ने कहा,

Image embed

पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर की रात को चंद्रवीर घर लौटा और एक खटिया पर जाकर सो गया था. इस बीच सविता ने अरुन को अपने घर बुलाया और अरुन ने नींद में ही चंद्रवीर को गोली मार दी. सविता की मदद से अरुन शव को अपने घर ले गया, जहां उसने शव को गड्ढे में गाड़ दिया और कुछ दिन बार उस पर कंक्रीट लगा दिया ताकि किसी को शक न हो.

वीडियो: तिहाड़ जेल में कैदी ने निगले चार मोबाइल फोन, फिर बहुत बड़ी दिक्कत हो गई

Advertisement

Advertisement

()