The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ghaziabad, 11 years old learned email hacking from YouTube and send 10 crore extortion mail to his father

11 साल के बेटे ने ईमेल हैक किया और अपने ही पिता से मांगने लगा 10 करोड़ रुपए की फिरौती

गाजियाबाद में 5वीं क्लास के बच्चे की हरकत से हर कोई हैरान.

Advertisement
pic
28 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 28 जनवरी 2021, 06:55 AM IST)
Cyber Attack
पुलिस को खबर मिली कि हैकर ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है. पुलिस को टेक्निकल सर्विलांस से जो जानकारी मिली, वो चौंकाने वाली थी. (प्रतीकात्मक फोटो: एएफपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
यह खबर फिल्मी कहानी सी है, लेकिन है एकदम सच. 5वीं क्लास का बच्चा अपने पिता से ही 10 करोड़ की फिरौती मांग रहा था. वह भी एक ईमेल अकाउंट हैक करके. गाजियाबाद के वसुंधरा कॉलोनी के रहने वाले राजीव कुमार ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगे जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. उनका कहना था कि कोई हैकर धमकी दे रहा है कि अगर 10 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो वह उनकी अश्लील तस्वीरें जगजाहिर कर देगा. इतना ही नहीं, फिरौती मांगने वाला उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए टेक्निकल एक्सपर्ट्स की टीम काम पर लगाई. उसके बाद जो पता चला, उससे सब भौंचक्के रह गए. हैक किया ईमेल, बदला पासवर्ड राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी को किसी ने उनका ईमेल हैक कर लिया था. उनके ईमेल का पासवर्ड और वेरिफिकेशन के लिए दिए जाने वाले मोबाइल नंबर को भी बदल दिया गया. इसके बाद उन्हें 10 करोड़ रुपए की फिरौती का ईमेल आया. राजीव कुमार ने यह भी बताया कि हैकर की ईमेल से पता चलता है कि वह लगातार उनके ऊपर नजर रख रहा है. पुलिस ने हर तरह की तकनीकी जानकारी राजीव कुमार से जुटाई, और तलाश शुरू कर दी.
पीड़ित ने यह शिकायत कराई कि उसका ईमेल भी हैक हो चुकी है.
पीड़ित ने शिकायत कराई कि उसका ईमेल अकाउंट भी हैक हो चुका है.
11 साल का बेटा ही कर रहा था ब्लैकमेल पुलिस की टीम ने एक्सपर्ट्स के जरिए पता लगाया कि धमकी भरा ईमेल भेजा कहां से गया था. टीम यह जानकर हैरान रह गई कि ईमेल तो राजीव के घर से ही भेजा गया है. ऐसा पुलिस को आईपी अड्रेस की छानबीन से पता चला. असल में हर इंटरनेट डिवाइस का अपना एक आईपी (Internet Protocol) अड्रेस होता है. इस नंबर के जरिए ही इंटरनेट डिवाइस दूसरे नेटवर्क से कम्यूनिकेट करती है.
पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो ये बात निकलकर आई कि ये हरकत किसी और ने नहीं बल्कि शिकायतकर्ता के 11 साल के बेटे ने की थी. बेटा अभी 5वीं क्लास का स्टूडेंट है. बच्चे से बात करने पर पता चला कि उसने यह सब यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था. साइबर सिक्योरिटी के बारे में पता करने के दौरान उसे ये सब जानकारी मिली. उसने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसने अपने पिता की ईमेल आईडी हैक की. उसने दूसरी ईमेल आईडी बनाई और उससे अपने पिता को 10 करोड़ की फिरौती वाला ईमेल कर दिया.

Advertisement

Advertisement

()