पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गौतम गंभीर को जान से मारनेकी धमकी देने वाले की पहचान कर ली गई है. इंडिया टुडे/आजतक से जुड़े हिमांशु मिश्राकी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस शख्स का नाम शाहिद हमीद बताया है. उसी केनाम के अकाउंट से गौतम गंभीर को धमकी भरा मेल किया गया था. आरोपी की पहचान के बादपुलिस आगे की जांच में जुट गई है. इससे पहले आई मीडिया रिपोर्टों में बताया गया थाकि गौतम गंभीर को मेल के जरिये जान से मारने की धमकी दी गई है. एक नहीं, बल्कि दोबार. आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों ईमेल ISIS Kashmir नाम के संगठनद्वारा भेजे गए थे. मेल में गंभीर के घर के बाहर का वीडियो भी अटैच था. ऐसे मेंपुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. मेल को लेकर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस मेंशिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गूगल से संपर्क कर ईमेल कीडिटेल्स मंगवाईं. इसके साथ ही पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं. रिपोर्ट केमुताबिक दिल्ली पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की IP ट्रेस कर ली. पुलिस का कहना हैकि ये मेल पाकिस्तान से भेजे गए थे.'कल तुम्हें मारना चाहते थे, लेकिन बच गए'BJP सांसद गौतम गंभीर को पहला ईमेल मंगलवार की रात को मिला. इसके तुरंत बाद हीगंभीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी. ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने गंभीर के घरके बाहर कड़ी सुरक्षा लगा दी. अगले दिन यानी बुधवार को एक और ईमेल आया. इसमें लिखाथा, 'कल तुम्हें मारना चाहते थे, लेकिन बच गए, कश्मीर से दूर रहो.' आजतक से जुड़ेअरविंद ओझा के मुताबिक इसी मेल के साथ एक वीडियो भी अटैच किया गया था जिसमें गंभीरके करोल बाग स्थित घर के बाहर के हिस्सों को दिखाया गया था.पाकिस्तान के खिलाफ़ आक्रामक रहे हैं गंभीर!BJP के सांसद के तौर पर गौतम गंभीर राष्ट्रवादी मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं.भारत के खिलाफ बोलने वालों को वो ट्विटर पर करारा जवाब देते हैं. हाल ही में गंभीरने नवजोत सिंह सिद्धू पर बिना नाम लिए हमला बोला था. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्षसिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया था. इसकेजवाब में गंभीर ने लिखा, "अपने बेटे या बेटी को बॉर्डर पर लड़ने के लिए भेजें उसकेबाद किसी दुश्मन देश के मुखिया को अपना बड़ा भाई बताएं."Send ur son or daughter to the border & then call a terrorist state head ur bigbrother! #Disgusting#Spineless— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 20, 2021 कश्मीर को लेकर गंभीर औरपाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बीच मई 2020 में तीखी बहस भी देखने को मिलीथी. अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा था कि मोदी सरकार कश्मीर में लोगों पर ज़ुल्म कर रहीहै. इसके जवाब में गंभीर ने लिखा था, "शाहिद अफरीदी कहते हैं कि पाकिस्तान की 7 लाखफौज के पीछे 20 करोड़ लोग खड़े हैं, फिर भी 70 साल से कश्मीर के लिए भीख मांग रहेहैं. अफरीदी, इमरान खान और बाजवा जैसे जोकर पाकिस्तान के लोगों को मूर्ख बनाने केलिए भारत और पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगल सकते हैं, लेकिन कश्मीर नहीं मिलेगा. आपकोबांग्लादेश याद है?"Pak has 7 lakh force backed by 20 Cr ppl says 16 yr old man @SAfridiOfficial.Yet begging for Kashmir for 70 yrs. Jokers like Afridi, Imran & Bajwa can spewvenom against India & PM @narendramodi ji to fool Pak ppl but won't get Kashmirtill judgment day! Remember Bangladesh?— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 17, 2020 बहरहाल, दिल्ली पुलिस को पता चलाहै कि धमकी भरे मेल में गौतम गंभीर के घर के बाहर का जो वीडियो भेजा गया, उसे उनकीकोठी के सामने बने पार्क से बनाया गया था. मामले से जुड़ी नई अपडेट्स आगे भी आपकोबताते रहेंगे.