अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं.उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्गबिलिनियर्स इंडेक्स (BBI) दुनिया के सबसे अमीर लोगों की डेली रैंकिंग करता है. इसरैंकिंग में गौतम अडानी ने पहली बार मुकेश अंबानी को पछाड़ा है. हालांकि BBI कीवेबसाइट पर मुकेश अंबानी अभी भी गौतम अडानी से आगे दिख रहे हैं. ऐसा क्यों? दरअसलइसमें कुछ पेंच हैं. समझाने का प्रयास करते हैं.#अंबानी का डाउनफ़ॉलहमने ब्लूमबर्ग की वेबसाइट खोली तो उसमें अब भी अडानी की टोटल वर्थ अंबानी से 2.2बिलियन डॉलर कम ही दिखा रही है. यानी 16,409 करोड़ रुपये. तो क्या फ़ेक न्यूज़ चलादी गई?फाइल फोटो. (पीटीआई)नहीं. यहां हम जिक्र करेंगे 24 नवंबर के खर्चा-पानी शो का. हमने बताया था किरिलायंस-आरामको डील के त्रिशंकु बन जाने के चलते रिलायंस के शेयर पिछले एक महीनेमें अपने पीक से क़रीब 14 प्रतिशत गिर गए हैं. अगर रुपयों के हिसाब से बात करें तोक़रीब 2 लाख करोड़. और मुकेश अंबानी के पास रिलायंस के 50 प्रतिशत से थोड़े ही कमशेयर हैं. यानी उनके क़रीब 1 लाख करोड़ रुपये पिछले एक महीने में स्वाहा हो गए. औरसिर्फ़ आज ही आज (24 नवंबर) में रिलायंस शेयर पौने दो प्रतिशत गिरा है. यानी एक दिनमें रिलायंस का वैल्यूएशन क़रीब 26 हज़ार करोड़ रुपये कम हुआ है. यूं मुकेश नेकितने गवांए? सही कहा, 13 हज़ार करोड़. इस फ़िगर को नोट करके रखिएगा.#दिन रात का फ़र्क़अमेरिका में शेयर मार्केट रात को खुलता है. यानी ब्लूमबर्ग वाली अमीरों की लिस्टज़ल्दी ही अपडेट होगी. साफ़ है कि 16 हज़ार करोड़ रुपये के अंतर में से 13 हज़ारकरोड़ रुपये का अंतर तो इस दौरान पाटा ही जा चुका है. बचा सिर्फ़ 3 हज़ार करोड़रुपये का अंतर.#अडानी का राइज़अडानी ग्रुप के कई शेयर्स मार्केट में लिस्टेड हैं: अडानी एंटरप्राइज़ेज, अडानीगेस, अडानी पोर्ट, अडानी ग्रीन. और ये सारे ही शेयर्स पिछले काफ़ी समय से न केवलग्रीन बने हुए हैं, बल्कि कई तो दसियों गुना तक बढ़ गए हैं. साफ़ है कि गौतम अडानीके पास अडानी ग्रुप की इन सभी कंपनियों के सबसे ज़्यादा शेयर्स होंगे. यूं ही वोसबसे तेज़ी से अमीर बनते जा रहे हैं. और अगर 24 नवंबर के उनके शेयर्स देखें तो सभीग्रीन में हैं. अडानी गैस और अडानी ग्रीन को छोड़कर (आयरनी).(फोटो साभार- @gautam_adani के ट्विटर हैंडल से)साफ़ है कि जब अमेरिका सो रहा था और जब तक ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट अपडेट हो रही होगी,तब तक अडानी, अंबानी से अमीर बन चुके होंगे. ख़ुद ब्लूमबर्ग की साइट में लिखा है किये लिस्ट न्यूयॉर्क की मार्केट क्लोज़ होने के बाद अपडेट होती है. और न्यूयॉर्क कीमार्केट क्लोज़ होती है, शाम के चार बजे. और जब वहां पर 24 तारीख़ की शाम के 4बजेंगे तब इंडिया में 25 तारीख़ की सुबह के 02:30 बजे होंगे.तो यक़ीन कीजिए कि इट्स जस्ट मेटर ऑफ़ टाइम. वो क्या कहते हैं क्रिकेट कमेंटेटर.औपचारिकताएं शेष हैं बस. 10 गेंदों में 4 विकेट रहते जीतने के लिए दो रन बनाने वालीस्थिति है और समर्थकों ने पटाखे पहले छोड़ना शुरू कर दिए.(इस स्टोरी के लिए सहयोग किया हमारे साथी दर्पण ने.)