The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • gauraksha leader threatens riots in harda kushinagar beef search case

'हिंदुओं की अनदेखी की तो दंगे करवा दूंगा'

दंगों के आरोपी 'गौरक्षक' ने दी हरदा पुलिस को धमकी. कुशीनगर एक्सप्रेस में मुस्लिम कपल से हुई थी बदसलूकी.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2016, 10:04 AM IST)
Img The Lallantop
Source: Rediff
Quick AI Highlights
Click here to view more
कुशीनगर एक्सप्रेस में मुस्लिम कपल से मारपीट केस में गौरक्षा समिति के दो मेंबरों गिरफ्तार हुए थे. अब गौरक्षा कमांडो फोर्स के सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने मध्य प्रदेश के हरदा जिले के SP प्रेमबाबू शर्मा को धमकी दी है कि 'सितंबर 2013' को फिर से दोहराया जाएगा. सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित वही है जिसने कुछ साल पहले 'गौरक्षा कमांडो फोर्स' बनाई थी और जो 2013 दंगों का मुख्य आरोपी है, खुद को टाइगर कहने वाले राजपुरोहित ने पुलिस को हिंदुओं के खिलाफ बताते हुए धमकी भेजी. 'इंडियन एक्सप्रेस' के पास इसकी ऑडियो क्लिप भी है, जिसमें सुरेंद्र ने पुलिस को एकतरफा एक्शन के लिए ब्लेम किया है. उसने कहा, 'हिंदुओं को परेशान किया जाएगा तो चुप नहीं बैठेंगे. एसपी साहब हिंदुओं को नजरअंदाज कर रहे हैं. मुसलमानों का दबाव है. लेकिन मैं हिंदुत्व के लिए कफन बांध कर निकला हूं.' धमकी को शांति से सुनते हुए एसपी ने जवाब दिया, 'मर जाऊंगा लेकिन दंगे नहीं होने दूंगा.' एक दर्जन से भी ज्यादा दंगों का आरोपी सुरेंद्र जमानत पर जेल से बाहर है. सितंबर 2013 में खिरकिया के एक मैदान में मरी हुई गाय पाई गई थी. तब 40 से भी ज्यादा 'गौरक्षकों' ने कथित तौर पर हिंसा की थी. जांच में पता चला था कि गाय पॉलिथीन खाने से मरी थी. बीते दिनों गौरक्षा समिति के लोगों ने कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में छापा मारकर मुस्लिम कपल की तलाशी ली और उनसे बदसलूकी ली. उन्हें शक था कि उनके पास गोमांस है. जांच में सामने आया है कि मांस गाय का नहीं, भैंस का था.

Advertisement

Advertisement

()