The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Gas leak in Balasore Odisha more than 25 women got ill

ओडिशा की फैक्ट्री में गैस लीक, 25 से ज्यादा महिलाएं अस्पताल में भर्ती

कुछ महिला कर्मचारियों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी.

Advertisement
Gas Leak
सांकेतिक तस्वीर. (फोटो- आजतक)
pic
सौरभ
29 सितंबर 2022 (Updated: 29 सितंबर 2022, 05:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ओडिशा (Odisha) के बालासोर में एक फैक्ट्री में नैचुरल गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. गैस लीक होने से फैक्ट्री में काम करने वाली 25 से ज्यादा महिला कर्मचारी बीमार हो गईं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये घटना बीते 28 सितंबर की शाम हुई. बीमार कर्मचारियों में से किसी की जान को खतरा नहीं बताया जा रहा है.

आजतक की खबर के मुताबिक, ये फैक्ट्री बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व सांसद रबींद्र कुमार जेना के बेटे प्रतीक जेना की फैक्ट्री है. ये फैक्ट्री बालासोर ब्लॉक के गडभंगा गांव में स्थित है. फैक्ट्री का नाम हाईलैंड एग्रोफूड प्राइवेट लिमिटेड है. ये घटना फैक्ट्री के प्रोसेसिंग प्लांट में हुई. बताया जा रहा है कि गैस लीक होते ही महिलाएं एक-एक करके बीमार पड़ने लगीं. उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. कुछ महिलाएं बेहोश भी हुईं. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस घटना के बारे में आजतक से बात करते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 30 महिलाओं को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 15 महिलाओं को जिला अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है. इस मामले पर बात करते हुए बालासोर के CMO (चीफ मेडिकल ऑफिसर) ने बताया कि गैस रिसाव की ये घटना फैक्ट्री के झींगा प्रोसेसिंग प्लांट में हुई. उन्होंने बताया कि घटना में कुल 28 लोग बीमार हुए हैं. इनमें से 4 लोग ऐसे हैं जिनको ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी है.

अवार्ड पर उठे सवाल

आजतक की खबर के मुताबिक, हाईलैंड एग्रोफूड प्राइवेट लिमिटेड के MD प्रतीक जेना को हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए 'यंग ऑन्टरप्रेन्योर अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. गैस लीक की इस घटना के सामने आने के बाद लोग इस अवॉर्ड पर भी सवाल उठा रहे हैं. 

इधर बालासोर के SP सुधांशु मिश्रा ने कहा कि गैस लीक से कोई भी हताहत नहीं है. उन्होंने कहा कि जो बीमार हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ को छुट्टी भी मिल गई है. बताया जा रहा है कि बालासोर में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है. साल 2019 फॉल्कन समूह के एक झींगा प्लांट में भी गैस लीक से करीब 90 महिलाएं बीमार हो गईं थी.

सूरत: प्रिटिंग मिल के टैंकर से गैस लीक, दम घुटने से 6 कर्मचारियों की मौत, 25 से ज्यादा गंभीर

Advertisement

Advertisement

()