सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले BHU यानी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एक बेहदशर्मनाक घटना सामने आई है. BHU में पढ़ने वाला विक्टिम MA फर्स्ट इयर का स्टूडेंटहै. लड़के की भाभी कुछ दिन पहले BHU के ही सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती हुई थीं.उनके कुछ टेस्ट हुए थे, जिसके बाद अस्पताल के माइक्रो बायलोजी डिपार्टमेंट के लैबअटेंडेंट दीपक कुमार ने शाम को आकर विक्टिम से रिपोर्ट लेने को कहा था. शाम कोअस्पताल के बाहर ही दीपक उससे मिला. दीपक एक कार में था और उसके साथ उसके कुछ दोस्तभी थे. दीपक ने पहले तो विक्टिम को जबरदस्ती कार में बिठाया और उसके बाद चलती हुईकार में चाकू की नोंक पर उसे जबरदस्ती शराब पिलाई. विक्टिम का कहना है कि उन लोगोंने उसे कोई नशीला पदार्थ भी खिलाया, जिसके बाद वो अचेत हो गया. उसी हालत मेंबारी-बारी सारे लोगों ने कार में उसके साथ रेप किया. लड़के का ये भी आरोप है किउन्होंने उसके शरीर में पीछे से जलती हुई सिगरेट डाल दी. रेप करने के बाद वो उसेBHU के कोने में पड़ने वाले एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के ग्राउंड में छोड़ आए. जहांसे उसने 100 नंबर पर इस घटना की शिकायत की. इसके बाद वो वापस हॉस्टल आ गया. सवेरेजब वो FIR दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा तो वहां पर उससे उल्टे-सीधे सवाल पूछे गएऔर उसका मजाक उड़ाया गया. और FIR भी दर्ज नहीं की गई. जब ये मामला बढ़ गया तो 4 दिनबाद पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली. पर इसके बाद विक्टिम पर FIR वापस लेने का दबावबढ़ने लगा. कुछ लोगों ने उसके घर पर कॉल करके भी धमकियां दीं. विक्टिम का कहना हैकि BHU में हमेशा प्रॉक्टर के सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, पर उनमें से किसी ने भीगाड़ी को पकड़ा नहीं. गाड़ी पर BHU का लोगो भी लगा हुआ था. चीफ प्रॉक्टर BHU से जबइस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, घटना हमारी जानकारी में है. अगर पुलिसविलम्ब करे तो हम क्या करें. जब उनसे ये पूछा गया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाईक्यों नहीं की गई, तो उन्होंने कहा कुलपति बाहर गए हैं, उनके आने के बाद इंक्वायरीकमेटी बनाई जाएगी. उसकी रिपोर्ट के हिसाब से आगे की कार्रवाई क्या हो, ये डिसाइडकिया जाएगा. जब इस बारे में बात करने के लिए BHU के वाइस चांसलर को फोन किया गया तोउनका फोन ही नहीं उठा. स्टूडेंट्स का कहना है कि BHU प्रशासन इस मुद्दे को दबानेमें जुटा है और वैसे भी नए VC के आने के बाद से ये BHU के हालात हर तरह से खराब हीहोते जा रहे हैं.