14 साल पहले, मुख़्तार माई को गांव के बुजुर्गों ने सजा दी कि उसका गैंग रेप कर उसेपब्लिक में बदनाम किया जाए. फिर उसे नंगा कर परेड कराई जाए. गुनाह? ये कि उसके भाईने आपसी रंजिश के चलते किसी खानदान के साथ गाली-गलौज कर ली थी. यही औरत बीतेमंगलवार पाकिस्तानी फैशन शो में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर चली. 14 साल पहलेजिस औरत की चाल पर लोग थू-थू कर रहे थे, आज उस पर तालियां पीट रहे थे.पाकिस्तान के एक रेड कारपेट इवेंट में मुख़्तार दिखीं. उन्होंने हल्के हरे रंग काकढ़ाई वाला कुर्ता पहना था. जिसके नीचे सिल्क का पैंट और सर पर दुपट्टा लिया हुआ था.चारों तरफ पाकिस्तान के इलीट लोग और टॉप मॉडल्स खड़ी थीं. थोड़ा सा शर्माती-झेंपती,लेकिन कॉन्फिडेंस से भरी हुईं, 44 साल की मुख़्तार का सबने तालियों से स्वागत किया.Mukhtaran Mai with designer Rozina Munib. Picture courtesy: Instagram/zainwainगांवों में औरतों को इस तरह की सजा मिलना आम बात थी. इसके बाद न ही औरतों में जीनेका साहस बचता है, न इच्छा. वो ख़ुदकुशी कर लेती हैं. मुख़्तार की जगह कोई और औरत होतीतो शायद अपनी जान दे देती. लेकिन मुख़्तार ने फैसला लिया कि वो कोर्ट जाएगी. इस तरहके नियमों पर सवाल उठाएगी. और आने वाले कुछ सालों में मुख़्तार पाकिस्तान मेंप्रताड़ित की जाने वाली औरतों की आवाज बन चुकी थी.कोर्ट में केस चला. रेप करने वालों और सजा देने वालों समेत 14 लोग गिरफ्तार हुए.सबको सजा मिली. 6 को फांसी की सजा हुई. लेकिन अपील करने के बाद सभी रिहा हो गए.लेकिन मुख़्तार ने अपने इलाके में काम करना बंद नहीं किया. और अपने गांव में औरतोंके लिए एक घर और लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला.मुख़्तार ने एसोसिएट प्रेस को बताया: "अगर मेरे किसी कदम से एक औरत को भी ताकत मिलतीहै, तो ये मेरी लिए ख़ुशी की बात है. मैं उन औरतों की आवाज बनना चाहती हूं जिन्हेंवैसे दिन देखे पड़े, जैसे मैंने देखे. मेरी बहनों को मेरा ये संदेश है कि कभी कमज़ोरन महसूस करें. क्योंकि हमारे पास दिल है, दिमाग है. और सोचने-समझने की शक्ति है. हमउम्मीद न खोएं. क्योंकि आज नहीं तो कल, हमें न्याय जरूर मिलेगा."Mukhtaran Mai with designer Rozina Munib. Picture courtesy: Instagram/riaz.sohaiमुख़्तार की डिज़ाइनर रोजीना मुनीब ने बताया कि मुख़्तार को रैंप पर लाने का मकसद येसंदेश देना था कि अगर आपके साथ कुछ बुरा हुआ है, तो वो आपके जीवन का अंत नहीं है.मुख़्तार ने रैंप वॉक के बाद मेहमानों से खूब बातचीत की. फैन्स के साथ सेल्फीखिंचवाई.पाकिस्तान फैशन वीक उन दकियानूसी शक्तियों के खिलाफ शुरू किया गया था जो ये मानतेहैं कि औरतों के कपड़े और बर्ताव 'कंट्रोल' में रहने चाहिए.https://www.youtube.com/watch?v=y_Y1G5E8Klwये भी पढ़ें:'पता नहीं इस बच्चे का बाप कौन है, रेप 6 लोगों ने किया था'