बुलंदशहर में एक महिला ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर गैंगरेप का आरोप लगाया है.घटना 20 नवम्बर की है. बुलंदशहर के खुर्जा में बजरंग दल के कुछ लोगों ने एक मुस्लिमजोड़े को बुरी तरह पीटा था. बजरंग दल वालों का कहना था ये लव-जिहाद का मामला है औरलड़की को मुसलमान बनाया गया है. इस घटना की वीडियो क्लिप भी वायरल हुई थी, जिसके बादपुलिस ने FIR दर्ज की थी. अब महिला ने बजरंग दल वालों पर गैंगरेप का आरोप भी लगायाहै. पुलिस के मुताबिक अब पिछली FIR को बदलकर उसमें गैंगरेप का आरोप जोड़ा जाएगा.शनिवार को एक लोकल टीवी चैनल के साथ बातचीत में महिला ने कहा कि दल वालों ने नसिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसे फंदे से लटकाने की भी कोशिश की. उसने बताया, ''मैंऔर मेरा दोस्त एक कमरे में बैठे थे. तभी कुछ लोग कमरे में घुस आए और हमसे पूछने लगेकि हम यहां क्यों बैठे हैं. उन्होंने हम दोनों को पीटना शुरू कर दिया. वो मेरेदोस्त को कमरे से बाहर ले गए और मेरे साथ रेप किया. उनमें से एक ने कहा कि हम लोगोंको इन्हें टांग देना चाहिए. इसकी वीडियो क्लिप में ये लोग कह रहे हैं, ''तुम लोगहिन्दू मोहल्ले को गंदा करते हो.''महिला ने बताया कि वो लोग कह रहे थे कि हम बजरंग दल से हैं और जो चाहे कर सकते हैं.महिला का दोस्त दिल्ली का रहने वाला है, जिसने TOI को बताया, ''हम दोनों दोस्त हैं.हम एक दुकान में पिज़्ज़ा खाने गए थे, तभी इन गुंडों ने हम पर हमला कर दिया. हमेंकम्युनल गालियां दीं. फिर वो मुझे बाहर ले गए और पीटना शुरू कर दिया. फिर मुझे एकदूसरे कमरे में में ले गए और करीब 45 मिनट तक बंधक बनाए रखा.'' महिला की एक पड़ोसीने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ''घटना के बाद वो घर आई और जो कुछ भी उसकेहुआ था, उसने हमें बताया. उसे दो लोग घसीटकर कमरे में ले गए थे. तीन लोग उनके पीछेगए थे. इसके बाद उसके साथ रेप किया गया. वीडियो में लड़की का चेहरा ढका हुआ था.''नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज (NCM) ने जिला प्रशासन से मामले की रिपोर्ट सौंपने कोकहा है. बुलंदशहर के डीएम एके सिंह ने कहा, ''हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं.हम महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध और साम्प्रदायिक हिंसा के सख्त खिलाफ हैं. हमने पांचलोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकियों की तलाश जारी है. महिला को मेडिकल टेस्ट केलिए भेज दिया गया है. हम जल्द ही इन लोगों को पकड़ लेंगे.'' इस घटना की वायरल हुईवीडियो क्लिप, जिसमें दिख रहा है कि हमलावर कितने हिंसक थे:https://www.youtube.com/watch?v=BBJieYp6AVY--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशान्त ने की है.