कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर आरोप, ज़बरदस्ती दिखाते थे अश्लील वीडियो
कमीशन नहीं देने पर अपने साथियों से कहकर पीड़िता के साथ करवाई मारपीट.
Advertisement

गणेश आचार्य इंडिया के मशहूर कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने शाहरुख, सलमान से लेकर रणवीर और टाइगर तक के गाने कोरियोग्राफ किए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर 33 साल की एक असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने हैरसमेंट का आरोप लगाया है. उन कोरियोग्राफर ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में गणेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. कप्लेंट में उनका कहना है कि गणेश आचार्य ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से रोका. उनकी कमाई से कमीशन मांगा और पॉर्न वीडियो देखने के लिए फोर्स किया.
जिन कोरियोग्राफर की हम यहां बात कर रहे हैं, वो IFTCA (Indian Film & Television Choreographers Association) की मेंबर हैं. उनके मुताबिक जब से गणेश IFTCA के जनरल सेक्रेटरी बने हैं, तब से उन्हें हैरस कर रहे हैं. वो उन्हें लगातार कॉल करके IFTCA के ऑफिस बुलाते रहते. जब भी वो ऑफिस पहुंचती, गणेश पॉर्न वीडियो देखते रहते थे. पहले वो उनकी कमाई का एक हिस्सा मांगते. फिर पॉर्न वीडियो देखने को कहते. जब पीड़िता वीडियो देखने से मना करती, तो गणेश कहते देखो तुम्हें मज़ा आएगा. जब उस महिला ने उनकी बातों को मानने से इन्कार किया, तो गणेश उन्हें और परेशान करने लगे.

पीड़िता के कंप्लेंट की एक कॉपी.
आरोप लगाने वाली कोरियोग्राफर के मुताबिक बदला लेने के लिए गणेश ने उनकी IFTCA मेंबरशिप कैंसिल करवा दी, जिसे बनवाने में 1 लाख रुपए लगते हैं. साथ ही बाकी कोरियोग्राफर्स को लेटर लिखकर उनके साथ काम करने से भी रोक दिया. इस वजह से पिछले दो महीने से उनका सारा काम रुका हुआ है. आमदनी का कोई और साधन भी नहीं है. अपनी कंप्लेंट में पीड़िता बताती हैं कि 26 जनवरी को IFTCA की एक मीटिंग होनी थी. अपनी बात रखने के लिए असिस्टेंट कोरियोग्राफर वहां पहुंचीं. उन्हें वहां देखकर गणेश गुस्सा हो गए. चिल्लाकर कहा वो यहां नहीं आ सकतीं क्योंकि वो अब IFTCA की मेंबर नहीं हैं. जब वो वहां से नहीं गईं, तो गणेश ने अपनी टीम की दो कोरियोग्राफर्स से उन्हें पीटने को कहा, वो लड़कियां पीड़िता को मारने लगीं. मारपीट वाला ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे आप नीचे देख सकते हैं:
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर उन्हें हैरस करने का आरोप लगाया था. तनुश्री ने जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ करवाया था, उनमें गणेश आचार्य भी शामिल थे. फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज़' के जिस गाने में तनुश्री और नाना नज़र आने वाले थे, उसके कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ही थे. तनुश्री ने बताया था कि गणेश ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके बारे में बहुत सारी अफवाहें फैलाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी.
ये तो हो गई आरोप लगाने वालों की बात. लेकिन इस मामले पर गणेश आचार्य का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.
वीडियो देखें: देश के दो मशहूर कोरियोग्राफर यूं मीडिया के सामने लड़ेंगे, किसी ने सोचा नहीं होगा

अभी कुछ ही दिन पहले वेटरन कोरियोग्राफर सरोज खान ने गणेश आचार्य पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी. सरोज ने कहा था कि गणेश डांसर्स की सबसे पुरानी संस्था सिने डांसर्स असोसिएशन को तोड़ रहे हैं. साथ ही इस असोसिएशन की इमेज भी खराब कर रहे हैं. सरोज ने इन सब के साथ कमीशन मांगने वाली बात भी कही थी. लेकिन गणेश ने उनके आरोपों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि उनके पास बहुत सारा काम है, जिससे वो ठीक-ठाक पैसे कमा लेते हैं. उन्हें किसी के पैसे मारने की ज़रूरत नहीं पड़ती.#GaneshAcharya
— SpotboyE (@Spotboye) January 27, 2020
accused of forcing 33-Year-Old #DivyaKotian
to watch porn videos! pic.twitter.com/D1F3FWC9Wj