फ्लैशबैकमानव सभ्यता के इतिहास में जितने महाकाव्य और महान रचनाएं प्रस्फुटित हुईं, उनमें'गेम ऑफ थ्रोन्स' का विशेष स्थान है. पाठकों और दर्शकों ने इसे उतना ही सम्मानदिया, जितना रामायण को दिया. इसे इंग्लैंड की महाभारत भी कहा जाता है. नॉवेल के बादटीवी सीरीज बनने पर इसे इंग्लैंड की मनरेगा के तौर पर भी स्वीकार किया गया, क्योंकिइससे वहां की अनेक प्रतिभाओं को रोजगार मिला. इसके छ: संस्करणों को अखंड-भारत समेतपूरे विश्व के दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया.--------------------------------------------------------------------------------हो गवा? तो रामायण काल से निकलकर HBO मोड में आ जाओ. 'हरामजादों' की लड़ाई औरशीतलहर के साथ 6 सीजन खत्म होवे के बाद अब सतवें सीजन की शूटिंग शुरू हुइ गै है.अबहिन तक लोग 'सुल्तान' और 'दंगल' जैसी फिल्मों की शूटिंग के सीन की फोटो खींचकरमाहौल बनावत रहे, लेकिन अबतिन गेम ऑफ थ्रोन्स की फोटू लीक हुई हैं.हमका पता है कि गेम ऑफ थ्रोन्स सुनते ही जनता बौरा जात है, लेकिन दोस्त, नीचे देखेके पहिले एक बात दोनों कान के दोनों छेद खोलकर सुन ल्यो. स्पॉइलर हैं. फोटू देखकरकुछ पता लग जाए या अंदाजा लग जाए, तो हमार दोष न देहेओ. लेओ. द्याखौ.1.2. 3. 4. 5. 6. 7. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 14. 15. गेम ऑफ थ्रोन्स के छठे सीजन केआखिरी एपिसोड में कई सिरे छोड़े गए थे. एक तो ये कि जॉन स्नो बास्टर्ड नहीं है. वोएडार्ड स्टार्क की बहन लायना स्टार्क और रेगर टारगेरियन का बेटा है. इस हिसाब सेडेनेरिस टारगेरियन जॉन की बुआ हुई. सर डेवॉस जॉन स्नो के साथ है, जो इस तस्वीर मेंजॉन के पीछे खड़ा दिख रहा है. उधर, डेनेरिस टारगेरियन को जैसे सेना तैयार करतेदिखाया गया, उससे लगा कि सातवें सीजन में किंग्स लैंडिंग पर उसी का राज होगा. इनतस्वीरों में टिरियन और स्नो हाथ मिलाते दिख रहे हैं. टिरियन पहले से डेनेरिस कीतरफ है. यानी सातवें सीजन में बुआ और भतीजे की पार्टनरशिप हो जाएगी. ग्रेजॉय फैमिलीऔर डेनेरिस की पार्टनरशिप छठे सीजन में हो ही चुका है. तो सातवें सीजन में क्यासब एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के बजाय दो अलायंस में लड़ेंगे?--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: मुझे गेम ऑफ थ्रोन्स दिखा दे रे ओ सइयां दीवाने गेम ऑफ थ्रोंस न देखनेवालों के लिए दुनिया कितनी निर्दयी हो जाती है Brace yourselves, देहाती गेम ऑफथ्रोंस इज कमिंग गेम ऑफ थ्रोन्स खेलना है तो आ जाओ मैदान में