रूममेट ने बेइज्जत किया तो 17वीं मंजिल से कूद गई
कानपुर की रहने वाले थी, गलगोटिया से बी.टेक कर रही थी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से बीटेक कर रही एक लड़की ने 17वीं मजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया. जिसका जिम्मेदार अपनी चार फ्लैटमेट्स को ठहराया है.
ऋतु यादव गलगोटिया विश्वविद्यालय से बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी. मूल रूप से कानपुर के बर्रा इलाके की रहने वाली थी. जहां उसके पिता बिसंभर सिंह यादव बिजनेस करते हैं. ऋतु NRI सिटी में किराए पर फ्लैट ले कर रहती थी. उसके साथ पढ़ने वाली ऋचा, विजया, प्रीति और समरा उसकी फ्लैटमेट्स हैं.
16 अप्रैल को ऋतु ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर से क्रीम लिया, और बिना पैसे दिए आ गई. स्टोर वाले ने तीनों लड़कियों को बुला कर उन पर चोरी का इल्जाम लगाया. उनको चोरी की CCTV फुटेज भी दिखाई. और पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी थी. ऋतु की इस हरकत से बाकी लडकियां नाराज़ थीं. और बार-बार उसकी बेइज्जती करती रहती थीं.
ऋतु का आरोप था कि ट्यूसडे की शाम वो पार्टी कर रहे थे. जिसमें प्रीति का बॉयफ्रेंड भी आया था. उसके सामने ही विजया ने उसे बुरा-भला कहा. उसे बियर की बोतल से पीटा. सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया. और क्रीम की चोरी वाली बात को लेकर बेइज्जत किया.
ऋतु हर्ट होकर सुबह 6.30 बजे निकलकर बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर पहुंच गई. उसने पहले अपना फ़ोन नीचे फेंका. जिसे गिरता देख नीचे खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने ऊपर देखा. जब तक वो कुछ समझ पाता, ऋतु नीचे कूद पड़ी. गार्ड ने शोर मचाकर दूसरे गार्डों को बुलाया. और ऋतु को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मरा हुआ डिक्लेयर कर दिया गया.
ऋतु ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है: "मैं ये सुसाइड ऋचा, विजया, प्रीति और समरा की जोर-जबरदस्ती के कारण कर रही हूं. उन्होंने मुझे टॉर्चर किया. बियर की बोतल से मारा. और कहा कि मैं सेक्स रैकेट चलाती हूं.वो भी प्रीति के बॉयफ्रेंड के सामने, मैं इतनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकती. इट हर्ट मी. आई लव यू, मम्मी-पापा."
घटना की जानकारी परी चौक पुलिस को दी गई. मैटर अब पुलिस के हाथ में है. हालांकि ऋतु के घर वालों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं आई है.
.webp?width=60)

