आ गया फुटसाल! कोहली नाच रहा है, रहमान गा रहे हैं!
फुटबॉल का नया वर्ज़न आ रहा है. इंडिया में. नाम है फुटसाल. उसका एन्थम रिलीज़ हुआ है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया में एक नया गेम शुरू होने वाला है. फुटसाल. ये फुटबॉल का एक रूप है. बिगड़ा हुआ. फुटबॉल में एक टीम में ग्यारह प्लेयर खेलते हैं. फुटसाल में एक टीम में गोलकीपर को मिला के पांच लोग खेलते हैं. गेंद भी नॉर्मल फुटबॉल से थोड़ी छोटी होती है. साथ ही ये हरे मैदान पर नहीं बल्कि कंक्रीट पर खेला जाता है. जैसे बास्केटबॉल के कोर्ट होते हैं, वैसे ही. छोटा मैदान. नॉर्मल फुटबॉल का मैच नब्बे मिनट का होता है. फ़ुटसाल का 40 मिनट का. छोटे गेम की वजह से मैच कर्रा वाला होता है. एक तरीके से हॉकी और आइस-हॉकी वाला मामला समझ लो. तो इसको हम इंडोर फुटबॉल भी कह सकते हैं. इस लीग की वजह से इंडिया में फुटबॉल का एक्सपोज़र बढ़ने की पूरी संभावना है और ये इंडियन फुटबॉल के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है. पॉल शोल्स, डेको और माइकल सेल्गादो जो कि रिटायर हो चुके फुटसाल प्लेयर्स हैं, को इस लीग के लिए साइन किया जा चुका है. साथ ही जाइरो मनोल दोस सैन्तोस , फ्रैंसिस्को रुईज़ सेरातो, लियेंड्रो सिमी, गेब्रिएल डा सिल्वा और लुइस अमादो तरोडो को भी साइन किया गया है. साइन किये गए प्लेयर्स में सबसे बड़ा नाम है एलेसैंड्रो रोसा वियेइरा. इन्हें फुटसाल का पेले भी कहा जाता है.
अब हुआ ये है कि इस लीग का एन्थम आया है. बनाया है ए.आर. रहमान ने. मजे की बात ये है कि इसमें कोहली भी है. उन्हीं के साथ नाच रहा है, गा रहा है. साथ ही फुटसाल की एक झलक भी दिखाई गयी है. प्लेयर्स को खेलते हुए भी दिखाया गया है. क्रिकेट लीग, फिर हॉकी, फिर फुटबॉल, फिर कबड्डी, फिर बैडमिन्टन के बाद अब ये फुटसाल क्या रंग दिखाएगा, ये देखना पड़ेगा. लेकिन अभी तो ये भौकाली वाला एन्थम देखो.
https://www.youtube.com/watch?v=uJjO-GGb8kk&feature=youtu.be

