The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • funny Kanpur style cartoon commentary Youtube channel Make Joke Of is going viral

कउन हैं ये कनपुरिये, जो सिर्फ बकैती से पूरा सोशल मीडिया गनगनाए हैं

इनके वीडियो आते ही ट्रेंडिंग में टॉप पर चले जाते हैं.

Advertisement
pic
27 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 27 सितंबर 2017, 12:07 PM IST)
Img The Lallantop
आपकी शकल बंदर से मिलती है
Quick AI Highlights
Click here to view more
(कृपया इस आर्टिकल में स्पेलिंग मिस्टेक्स की शिकायत न करें.) यूट्यूब से शुरू हुआ ये खेला अब फेसबुक, व्हाट्सऐप सब पर बुरी तरह फैल चुका है. ये वो चीज है जिसको सभ्य भाषा में कहिते हैं वायरल. और ये चीज इत्ता तेज वायरल हो रही है, इत्ता तेज वायरल हो रही है, इत्ता तेज वायरल हो रही है कि डर है इसको कोई डिस्पेंसरी न पहुंचा दे.
इस यूट्यूब चैनल का नाम है 'मेक जोक ऑफ.' इसका वीडियो ट्रेंड कर रहा है. कार्टून टाइप का वीडियो है. जिसमें एक बनुआ बाबा हैं. जिनकी दाढ़ी खोय गई है. उनके मंदिर नुमा कमरे में दारू की बोतलें रक्खी रहिती हैं. तभी कोई उंगलबाज चेला आकर बाबा की पोल पट्टी खोलने लगता है. पहले ये वीडियो देख लो फिर काम की जानकारी देते हैं.
ये यूट्यूब चैनल चलाने वाला 18 साल का कनपुरिया लौंडा है. उसके हिसाब से अकेले ही पूरा चैनल संभाल रहा है. कार्टून कलाकारों के साथ इत्ती आवाजें भी अकेले ही निकाल रहा है कि कुछ लोग और हैं, ये नहीं बताया. नाम भी नहीं बताया है. कह रहा है कि कुछ दिन गुमशुदा टाइप जीवन जीना चाहता हूं. हमने भी ज्यादा प्रेशर नहीं डाला. क्योंकि प्रेशर डालने पर तो जानते ही हो क्या निकलता है.
टूथपेस्ट. टूथपेस्ट निकलता है प्रेशर डालने पर. आप भी पता नहीं क्या क्या सोचते रहिते हो. बात ये है कि अब तक इस यूट्यूब चैनल पर टोटल 6 वीडियोज हैं. पहिला वीडियो 1 अगस्त को अपलोड हुआ था. तब से अब तक एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो लिए हैं. अभी 15 दिन पहले मात्र 26 हजार थे. इतनी तेज तरक्की कउन करिस है भाई मोदी सरकार में. खैर मजे लो, अउर का कहें. मजेदार कॉन्टेंट बना रहा है भाई. और सबसे बड़ी बात ये है कि बच्चे बूढ़े और जवान सब इसका मजा ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें:

वो डायरेक्टर जिसने एक सुपरस्टार के साथ बिना इंटरवल और गाने के फिल्म बना दी

BHU मसले पर पोस्ट डालना महंगा पड़ा, फेसबुक ने अकाउंट खा लिया

यश चोपड़ा अपनी फिल्मों में हीरोइन्स इतनी सुंदर क्यों रखते थे, ये रहा जवाब!

एक स्टिंग ऑपरेशन ने करणी सेना को नंगा करके रख दिया है

 

Advertisement

Advertisement

()