The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • funny events at the rio olympics 2016

ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट ने फेंक दिया गुलदस्ता

ये तीन बड़े मजेदार से वीडियो हैं. हमने देखे. आप भी देखिये.

Advertisement
pic
18 अगस्त 2016 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2016, 08:20 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रियो ओलंपिक्स में एक से एक रिकॉर्ड टूट रहे हैं. नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इन रिकार्ड्स के साथ बड़े फनी से मौके भी आते हैं. क्यूट से. मजेदार से. जब एथलीट मासूम से बच्चे बन जाते हैं. ये तीन बड़े मजेदार से वीडियो हैं. हमने देखे. आप भी देखिये.
साइमन बाइल्स. अमेरिका की जिमनास्ट. रियो ओलिंपिक में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीता. विनर्स का सम्मान हुआ. पहले तीनों मेडल जीतने वालों को बुके दिए गए. साइमन के बुके में थी मधुमक्खी. वो साइमन को दौड़ाने लगी. अपनी जगह से उछल कर साइमन भागने लगी. बाकी की दोनों विनर्स भी मधुमक्खी से बच रही थीं. पूरा स्टेडियम भी मौज ले रहा था. https://twitter.com/MizFuFu/status/765883970655547392
मैक्सिको की स्विमर जोड़ी ने डांस किया. अक्षय कुमार के गाने पर. आईला रे आईला. खट्टा-मीठा फिल्म का. 6 बरस पहले जब ये फिल्म आई थी. अक्षय कुमार को भी नहीं लगा होगा कि ये गाना ओलंपिक्स में बज जाएगा. और इन दोनों का सिंक्रोनाइजेशन देखिए. हमारे तो दोनों हाथ इतने एक जैसे कम नहीं करते, जितना ये दो लड़कियां एक साथ कर रही हैं. https://twitter.com/atulkasbekar/status/765222578625609729
मिजान लोपेज़. क्यूबा के रेसलर हैं. 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन. जब रियो ओलंपिक्स में गोल्ड जीता. इत्ते खुश, इत्ते खुश हो गए. डांस करके सेलिब्रेट किया. भांगड़े जैसा डांस. https://www.youtube.com/watch?v=E2NVHeBEuG0

Advertisement

Advertisement

()