बुधवार 1 दिसंबर से वित्तीय लेनदेन और कई जरूरी चीजों की कीमतों में बदलाव हुए हैं,जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है. ये बदलाव आधार-PF लिंक, होमलोन और बैंक सेजुड़े ऑफर्स आदि से जुड़े हैं. हर महीने की पहली तारीख को कुछ नए नियम लागू होते हैंया फिर पुराने नियमों में बदलाव किया जाता है. आइये आपको बताते हैं कि आज 1 दिसंबरको क्या बदलाव हुए हैं? गैस के दाम बढ़े 1 दिसंबर से कॉमर्शियल गैस का सिलेंडर 100रुपये महंगा हो गया है. इसका सीधा संबंध आपकी रसोई से भले ही न हो, लेकिन होटल,रेस्टोरेंट, कैटरर्स और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बढ़ी हुई लागत कहीं नकहीं आपके बजट पर भी असर डालेगी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की तरफ से की गई इसबढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 2101 रुपये हो गई है. जियोप्रीपेड महंगा देश के सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने अपनी बढ़ी हुईप्रीपेड दरें 1 दिसंबर से लागू कर दी हैं. जियो ने 24 दिन से लेकर 365 दिन तक कीवैलिडिटी वाले अपने कई प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया है. इससे पहले भारतीएयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने भी अपने टैरिफ के दाम बढ़ाए थे. जियो के प्रीपेडग्राहकों को कॉल और डेटा के लिए अब 21 फीसदी तक ज्यादा दाम चुकाने होंगे. माचिस केबढ़े दाम करीब 14 साल बाद माचिस के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है. माचिस इंडस्ट्रीएसोसिएशंस ने 1 दिसंबर से माचिस की एक डिब्बी की कीमत 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपयेकरने का फैसला किया है. आखिरी बार माचिस की कीमतों में बदलाव 2007 में हुआ था. तबइसकी कीमत 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये की गई थी. होमलोन का ब्याज LIC हाउसिंगफाइनेंस ने अपने फेस्टिव सीजन ऑफर के तहत होम लोन पर 6.66% की किफायती दर से ब्याजकी पेशकश की थी. इसकी मियाद 30 नवंबर को खत्म हो गई. यानी आज 1 दिसंबर से LIC कालोन महंगा हो गया है. हालांकि ज्यादातर कंपनियों और बैंकों के इस तरह के ऑफर 31दिसंबर तक जारी रहेंगे. बचत खाते पर भी चपत पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 दिसंबर2021 से बचत खाते की ब्याज दरों में कटौती की है. अब 10 लाख रुपये से कम सेविंग फंडके लिए ब्याज दर 2.80% होगी, जबकि इससे ज्यादा के बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.85%होगी. PF की आधार लिंकिंग पीएफ के यूनिवर्सल खाता नंबर (UAN) को आधार से लिंककरवाने की अंतिम तारीख 30 नवंबर थी. अगर आप ऐसा करने में चूक गए हैं तो हो सकता हैकि आपके खाते में पीएफ कटौती का पैसा जमा ही न हो, और आप आगे खाते से पैसे भी ननिकाल पाएं. ऐसे में बेहतर होगा कि आप तुरंत अपने दफ्तर के वित्त विभाग या पीएफऑफिस से संपर्क करें. लाइफ सर्टिफिकेट की आखिरी तारीख जो लोग पेंशनर्स की कैटेगरीमें आते हैं, उनके लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी. जिनलोगों ने ऐसा नहीं किया है, उनको 1 दिसंबर के बाद पेंशन मिलनी बंद हो सकती है. ऐसेमें इन्हें तुरंत अपने संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए. SBI क्रेडिट कार्डमहंगा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग भी 1 दिसंबर से थोड़ीमहंगी हो गई है. अब आपको ब्याज के साथ प्रोसेसिंग फीस भी चुकानी होगी. SBI केकार्ड्स डिपार्टमेंट ने सभी EMI शॉपिंग ट्रांजेक्शंस पर 99 रुपये प्लस टैक्स कीप्रोसेसिंग फीस लागू कर दी है.