The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • friends surprised boy with cow dung cake on birthday viral

गाय का गोबर लिया, चॉकलेट क्रीम डालकर केक बनाया और बर्थडे पर दोस्त को खिला दिया!

लोग अंतर तक नहीं कर पा रहे

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023, 06:44 PM IST)
Dung Cake
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

दोस्त तीन तरह के होते हैं. एक आम दोस्त, एक खास दोस्त और तीसरे वे जिनके होने पर दुश्मन की कमी महसूस नहीं होती है. बर्थडे का मजा तो दोस्तों के साथ ही आता है. कुछ दोस्त बर्थडे के दिन अच्छे से विश करते हैं तो कुछ को केक मुंह पर लगाना पसंद होता है. कुछ इन सबसे कहीं आगे के होते हैं. दोस्त के बर्थडे पर कुछ ऐसा करते हैं कि दुश्मन भी मात खा जाएं. अब ऐसा ही कुछ दोस्तों ने अपने दोस्त के जन्मदिन (Friends Made Cake With Dung On Birthday Viral) पर किया है.

सब दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त भूषण का बड्डे सेलिब्रेट किया जिसे भूषण जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा. इसकी वजह बर्थडे पर बनाया गया केक है. दोस्तों ने मिलकर भूषण के लिए कोई आम केक नहीं बल्कि गाय के गोबर का केक बना दिया. इसके बाद उसके मुंह पर पोत दिया. एक दोस्त गाय के गोबर को केक के गोल शेप में बनाया. उस पर वाइट क्रीम लगाई. फिर उस पर चॉकलेट फ्लेवर एड कर दिया. एकदम केक जैसा बना दिया. ऊपर नाम लिख दिया भूषण. भूषण के पास ले गए. केक सामने रखा. भूषण देखकर खुश लेकिन खुशी ज्यादा देर नहीं चली. जैसे ही भूषण केक के सामने बैठा, दोस्तों ने भूषण का मुंह गोबर के केक पर दे मारा. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

वीडियो काफी वायरल है और इसे करीब 55 लाख बार देखा जा चुका है. कमेंट में लोग काफी मजे ले रहे हैं. कह रहे हैं कि ऐसे दोस्त तो किसी को ना दे.' किसी ने लिखा कि असली दोस्त वही होता है जो गजब का सरप्राइज दे.' कुल मिलाकर लोगों ने तो इस गोबर के केक और सरप्राइज पर अलग-अलग कमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: नाच-नाचकर पहाड़ा याद कर रहे हैं बच्चे, वायरल हुआ सीधी के टीचर्स का ये वीडियो

Advertisement

Advertisement

()