The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • friends actor mathew perry found dead at his home in hot tub chandler bing celebs pay tribute

FRIENDS शो वाले अमेरिकी स्टार मैथ्यू पेरी का निधन, घर के बाथ टब में मिली बॉडी

1994 में शुरू हुआ शो 'फ्रेंड्स' मैथ्यू के करियर का टर्निंग पॉइंट बना. 29 साल बाद भी चैंडलर का उनका कैरेक्टर शायद ही कोई भूल सका हो.

Advertisement
pic
29 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 29 अक्तूबर 2023, 10:52 AM IST)
friends actor mathew perry found dead at his home in hot tub chandler bing celebs pay tribute
एक्टर मैथ्यू पेरी (फोटो- आजतक/X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिकी शो FRIENDS से पॉपुलर हुए एक्टर मैथ्यू पेरी (Matthew Perry) की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया है. मैथ्यू पैरी वो एक्टर हैं जिन्होंने शो में चैंडलर बिंग का आइकॉनिक रोल निभाया था. चैंडलर बिंग जो हर अगले FRIENDS फैन का फेवरेट कैरेक्टर है. अपने शानदार सार्केज्म और वन लाइनर पंच के लिए फेमस. 28 अक्टूबर को 54 साल के मैथ्यू अपने घर में मृत पाए गए.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैथ्यू की बॉडी लॉस एंजेलिस के उनके घर के हॉट टब में मिली है. माना जा रहा है कि उनकी मौत डूबने की वजह से हुई. खबर है कि पेरी दो घंटे पिकलबॉल खेलकर घर लौटे और अपने सहायक को किसी काम के लिए भेज दिया. जब हेल्पर दो घंटे बाद वापस आया तो पैरी जकूजी में बेहोश मिले. हेल्पर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर कोई नशीली दवाएं या ड्रग्स नहीं मिला है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

छोटी उम्र से एक्टिंग शुरू की

मैथ्यू पेरी 19 अगस्त 1969 को अमेरिका के मैसाच्युसेट्स के विलियम्सटाउन में जन्मे. छोटी उम्र में ही वो एक्टिंग करने हॉलीवुड पहुंच गए. करियर के शुरुआत में टीवी के कुछ छोटे रोल किए. 1987 से लेकर 1988 तक 'ब्वॉइज विल बी ब्वॉइज' शो में चैज रसेल का उनका किरदार काफी पॉपुलर हुआ था.

इसके बाद 'ग्रोइंग पेन्स' और 'सिडनी' जैसे शो ने करियर ग्राफ को बढ़ाने में मदद की. फिर सितंबर 1994 में शुरू हुआ शो 'फ्रेंड्स'. ये शो मैथ्यू के करियर का टर्निंग पॉइंट बना. 29 साल बाद भी चैंडलर का उनका कैरेक्टर शायद ही कोई भूल सका हो. शो का आखिरी एपिसोड मई 2004 में आया. मैथ्यू के अलावा शो में जेनिफर एनिस्टन, कॉर्टनी कॉक्स, लीडा कुस्त्रो, मैट लाब्लांक और डेविड दिखाई दिए. रैचल, मोनिका, फीबी, जोई और रॉस. पैरी ने कई फिल्मों में भी काम किया है. कई अवॉर्ड जीते हैं. 

अपने करियर के पीक में पैरी ने ड्रग लेना शुरू किया और वो बुरी तरह ड्रग्स के आदी हो गए. पिछले साल ही पैरी की किताब (संस्मरण) 'Friends, Lovers and the Big Terrible Thing' पब्लिश हुई थी. उसमें पैरी ने अपने ड्रग एडिक्शन और उसे छोड़ने के सफर की कहानी भी बताई थी. बताया कि उन्होंने ड्रग्स छोड़ने के लिए ट्रीटमेंट में 9 मिलियन डॉलर लगभग 75 करोड़ रुपये खर्च किए. ये किताब उन्होंने सभी ड्रग पीड़ितों को डेडिकेट की. लिखा- I Should be Dead- मुझे मर जाना चाहिए.

Advertisement

Advertisement

()