यूक्रेन में रिपोर्टिंग कर रहा था पत्रकार, एकदम पीछे गिरी मिसाइल, VIDEO डरा देगा!
जब मिसाइल गिरी, तब लाइव शो चल रहा था.

रुस औऱ यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच युद्ध काफी समय से चल रहा है. युद्ध के दौरान जो कुछ भी होता है, वो लोगों तक पहुंचाने का काम करते है फील्ड रिपार्टर्स. रिपोर्टिंग करते वक्त एक पत्रकार किन-किन कठिनाइयों का सामना करता है, इसका अंदाजा आप ट्विटर पर वायरल इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं.
ये वीडियो एक फ्रांसीसी पत्रकार पॉल गैसनियर का है. पॉल रिपोर्टिंग करते वक्त कुछ बता रहे थे. तभी पीछे एक मिसाइल ब्लास्ट हुई. मिसाइल और पॉल के बीच लगभग 200 मीटर की दूरी थी. पॉल और कैमरामैन वहां से भागे. उन्होंने अपनी जान बचाई. दोनों यूक्रेन के दोनेत्स्क प्रांत से रिपोर्टिंग कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मिसाइल रूस ने दागी थी
ये घटना जब हुई तब पॉल एक लाइव शो के लिए रिपोर्टिंग कर रहे थे. ऐसे में जब पॉल के पीछे मिसाइल का धमाका हुआ तो शो होस्ट कर रहे एंकर स्तब्ध रह गए. इस वीडियो को ट्विटर पर अनेस्तेशिया मागाजोवा ने शेयर किया है. मागाजोवा ने लिखा कि वो उम्मीद करती हैं कि पत्रकार ठीक हो. बाद में उन्होंने बताया कि पत्रकार ठीक है.
इस वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख व्यूज मिल चुके है. लोगों ने अलग- अलग रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा कि उसे लगता था कि यूक्रेन का डिफेंस सिस्टम सारी मिसाइलों को मार गिराता होगा.
एक यूजर ने कहा कि ये तो बस शुरुआत है, हालत तो अभी और खराब होगी.
एक यूजर ने लिखा कि युद्ध के मैदान ऐसे ही होते है, ये बात इन्हें मालूम है. इस युद्ध में कब कहां बॉम्ब या रॉकेट गिर जाए, कोई नहीं जानता.
फ्रांस के रिपोर्टर पॉल गैसनियर एकदम ठीक हैं. पॉल को थोड़ी खरोचें आई हैं. इस खतरनाक रूस- युक्रेन युद्ध में पहले भी रिपोर्टर्स की जान पर बन चुकी है. एक फ्रेंच रिपोर्टर लेकलर्क इम्हॉफ ने अपनी जान गंवाई है. जो बीएफएम समाचार एजेंसी के लिए काम कर रहे थे.
(ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं आकांक्षा ने लिखी है.)
वीडियो: शाहरुख खान की पठान का बॉयकॉट करने वालों का मज़ाक उड़ाते वायरल वीडियो की सच्चाई ये है

