The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Freedom 251: Ringing bells pvt ltd to refund 77 lacks, will deliver smartphone from april end

जहर खा लो पर उस लड़के के फेर में न पड़ो जिसके फेसबुक पर क्यूट मोहित लिखा है

पहले कहा 251 में फोन देंगे, फिर कहा फायदा भी कमाएंगे, अब कह रहे हैं अभी पैसे ले लो बाद में दे पाएंगे.

Advertisement
pic
29 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 29 फ़रवरी 2016, 08:11 AM IST)
Img The Lallantop
Source- Imgflip
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्यूट मोहित का 251 रुपये वाला स्मार्टफोन नया 'राखी का स्वयंवर' है. सब हो जाए तब भी तय नहीं रहता अब क्या होना है. मोहित ने पहले कहा कि सबको फोन देंगे और मुनाफा भी कमाएंगे.
फिर ऐसा यू-टर्न लिया जैसे ममता के विरोध के बाद UPA ने FDI पर लिया था, जैसा कांग्रेस से समर्थन न लेने के फैसले से केजरीवाल ने लिया था. अपने ही फैसले से ऐसे गुल्टी मारी जैसे मांझी ने नीतीश सरकार के आगे मारी थी.
Manjhi1

संडे को कहा सबके पैसे लौटाए जाएंगे. सबसे पैसा ले लिए अब फोन नहीं पैसे दे रहे हैं. पक्का ब्याज खा लीस होई. पहले राउंड में 30 हजार कस्टमर्स ने फ्रीडम 251 के लिए बुकिंग की थी. इससे कंपनी फंड में 77 लाख आए थे. वो अब लौटाए जाएंगे. बुधवार तक लोगों को उनका पैसा मिल जाएगा. ट्रांजैक्शन का पइसा कौन लौटाएगा बे? 11 रुपिया कटा था.
Source-giphy

मोहित का कहना है कि एक बार दूसरे राउंड की बुकिंग के लिए वेबसाइट शुरू हो जाए, उसके बाद लोग फ्रीडम 251 के लिए बुकिंग शुरू कर सकेंगे. इस बार ग्राहकों को एक ई-मेल आईडी औऱ फोन नंबर देना होगा. एक ई-मेल आईडी से एक ही फोन बुक होगा. 48 घंटो के अंदर कस्टमर्स को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर बुकिंग कंफर्म करने के लिए पेमेंट लिंक भेजा जाएगा. गोयल ने यह भी कहा कि फोन उन्हीं को मिलेगा जो कैश ऑन डिलिवरी मोड के जरिए ऑर्डर करेंगे. अप्रैल के अंत तक फोन की डिलिवरी शुरू होगी.
Source-tumblr

हम बता रहे हैं, चक्कर में न पड़ो, कम से कम ऐसे लड़के के चक्कर में जिसकी प्रोफाइल पर क्यूट मोहित लिखा है.
cute mohit

Advertisement

Advertisement

()