The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • France freezes assets of Jaish-e-Mohammed chief Masood Azhar

चीन ने बचाया, लेकिन फ्रांस ने मसूद अजहर के नकेल कस दी

फ्रांस ने दिखाई है भारत से दोस्ती...

Advertisement
pic
15 मार्च 2019 (अपडेटेड: 15 मार्च 2019, 08:56 AM IST)
Img The Lallantop
मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को फ्रांस की सरकार ने झटका दिया है. फ्रांस सरकार ने कहा है कि वह मसूद अजहर और उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सारे एसेट्स को फ्रीज़ करेगी. 13 मार्च को चीन ने अपने वीटो का इस्तेमाल करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी होने से बचा लिया था. अजहर के खिलाफ फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका यह प्रस्ताव 27 फरवरी, 2019 को लाए थे. इस पर आपत्ति लगाने की समय सीमा 14 मार्च को रात 12:30 बजे तक थी. पर वक्त बीतने से ठीक एक घंटे पहले चीन ने इस पर अड़ंगा लगा दिया. चीन ने इस प्रस्ताव में तकनीकी खामी बताकर मसूद को बचा लिया. ऐसा चौथी बार हुआ है जब चीन ने मसूद अजहर को बैन होने से बचा लिया. भारत में फ्रांस के एम्बेसडर एलेग्जैंडर जीगलर ने कहा, फ्रांस हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रहा है और आगे भी रहेगा.  उन्होंने कहा कि हम मसूद अजहर को यूरोपीय यूनियन की लिस्ट में शामिल करने पर चर्चा करेंगे. इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाता है, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल होते हैं. एसेट्स को फ्रीज़ करने से क्या होगा? ऐसा होने के बाद जैश-ए-मोहम्मद और मसूद अजहर फ्रांस में किसी भी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं कर सकेगा. अगर यूरोपीय यूनियन की लिस्ट में मसूद अजहर को जोड़ा जाता है तो यूरोप में भी एक तरह से बैन ही हो जाएगा.
वीडियो - मसूद अजहर को एक थप्पड़ पड़ा और उसने सब कुछ उगल दिया

Advertisement

Advertisement

()