The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • France: A high speed truck full of granade and other arms attacked people who were celebrating National day

फ्रांस में अजीब 'आतंकी' हमला, फुल स्पीड ट्रक परेड में घुसा, कुचला, 80 मरे

150 से ज्यादा घायल हैं. हथियारों और ग्रेनेड से भरा था ट्रक. ISIS ने ली जिम्मेदारी.

Advertisement
pic
15 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 15 जुलाई 2016, 06:17 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फ्रांस का नीस शहर. थर्सडे को फ्रांस में ख़ास दिन था. नेशनल बैस्टिल डे. हज़ारों लाखों लोग परेड देखने आए थे. पटाखे फोड़े जा रहे थे. लोग एन्जॉय कर रहे थे. अचानक एक आदमी ट्रक लेकर बहुत तेज़ स्पीड में भीड़ में घुस गया. लोगों को रौंद डाला. देखने वालों ने बताया कि 2 किलोमीटर तक लोगों को कुचलने के बाद उस आदमी ने ट्रक से उतर कर गोलियां भी चलाईं. इस हमले में कुल 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. 150 से ज्यादा घायल हो गए है जिनमें से 50 ही हालत बहुत सीरियस है.
https://twitter.com/wikileaks/status/753734695045722112
रीजनल प्रेसिडेंस क्रिस्टियन एस्ट्रोजी ने कहा कि ट्रक में हथियार और ग्रेनेड भरे हुए थे. एक बहुत बड़ा धमाका करने की प्लानिंग थी. लोकल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी. जिससे उसकी भी मौत हो गई.
ट्रक जिससे अटैक किया गया था
ट्रक जिससे अटैक किया गया था

फ्रांस के प्रेसिडेंट ओलांद ने कहा कि ये आतंकवादी हमला हो सकता है. ISIS पिछले बहुत समय से फ्रांस में हमला करने की धमकी दे रहा था. लगभग 8 महीने पहले पेरिस पर ISIS ने अटैक किया था. इस वजह से पेरिस के लोग भी डरे हुए हैं. अमेरिका के प्रेसिडेंट ओबामा ने फ्रांस की पूरी मदद करने की बात कही है.
obama_071516054834

प्रेसिडेंट ओलांद ने फ्रांस में 3 महीने के लिए इमरजेंसी लगा दी है. ISIS ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. ताज़ा खबर के हिसाब से एक आतंकवादी अभी भी वहां हो सकता है. पुलिस ने सिक्योरिटी बहुत बढ़ा दी है. दूसरे टेररिस्ट को ढूंढने की कोशिश की जा रही है.
Bodies are seen on the ground after at least 30 people were killed in the southern French town of Nice when a truck ran into a crowd celebrating the Bastille Day national holiday

Advertisement

Advertisement

()